
महासमुंद :- छत्तीसगढ़ निषाद समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथग्रहण समारोह ग्राम पंचायत बेमचा स्थित जिला कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें जिले के निर्विरोध नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। बेमचा में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष निषाद समाज एवं संसदीय सचिव तथा गुंडरदही विधायक कुंवर सिंग निषाद ने की। विशेष अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, निषाद समाज के सचिव जानकी निषाद, जनपद सदस्य सावित्री चंद्राकर, सरपंच हरिशचंद्र ध्रुव, नंदकुमार निषाद मौजूद थे। अतिथियों ने राम भक्त गुहा निषाद के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान मुख्य अतिथि के आसंदी से मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद ने कहा निषाद समाज धीरे धीरे एक सूत्र में बंध रहे हैं। समाज में शिक्षा, संगठन एक जुटता एक रूपता की दिशा में चल पड़े हैं। उन्होंने कहा भाजपा शासन के दौरान मछुआ समाज की पहचान ना के बराबर रही है, और इसके लिए बहुत से धरना आंदोलन करने पड़े थे, लेकिन इसके बावजूद मछुआ समाज की राजनीतिक भागीदारी शुन्य थी। लेकिन कांग्रेस ने मछुआ समाज को राजनीतिक भागीदारी निभाने का मौका दिया। और भूपेश बघेल सरकार ने मछुआ समाज के उत्थान के लिए बहुत से कार्य किए हैं। आज कहीं न कहीं समाज की भागीदारी बढ़ी है। अध्यक्षता करते गुंडरदही के विधायक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने कहा समाज ने महासमुंद जिले के बेमचा से एक नई इबारत लिखी दी हैं, समाज में निर्विरोध पदाधिकारियों का चुनाव कर के। उन्होंने लोगों से शिक्षा पर जोर देते हुए कहा बेटी और बेटे में कोई अंतर नही है, आज शिक्षा से ही इस भेद को मिटाने का काम किया जा सकता है। उन्होंने समाज से आग्रह करते हुए कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा दे ताकि एक बेहतर समाज की स्थापना की जा सके। उन्होंने कहा प्रत्येक व्यक्ति को समाज की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा पूरानी सोच और सामाजिक व्यवस्था को आज बदलने की जरूरत है। तभी एक नये समाज की स्थापना की जा सकती है। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत दी। बाद अतिथियों ने नव निर्वाचित निषाद समाज के जिलाध्यक्ष रूपधर निषाद एवं उपाध्यक्ष भोलाराम निषाद तथा सदस्यों को शपथ दिलाई गई। समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर समाजजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बड़ा पद के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है, नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आज सभी को समाज की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इन पर ही समाज को आगे ले जाने की बड़ी जिम्मेदारी होती है। समाज की रीति रिवाजों के निभाने के साथ समाज को शिक्षा से ही और सशक्त बनाया जा सकता है। ऐसे पावन धरा में हम सब का जन्म होना बड़े ही सौभाग्य की बात है, जिलाध्यक्ष रश्मि चंद्राकर ने कहा शपथग्रहण समारोह में कहा कि निषाद समाज के लोगों ने सामाजिक एकता का परिचय देते हुए निर्विरोध पदाधिकारियों का चयन किया। उन्होंने गुहा निषाद भगवान श्रीराम के ऐसे भक्त थे जिन्हें भगवान श्रीराम जी ने स्वयं अपने सेवकाई के लिए चुना था। छत्तीसगढ़ श्रीराम जी का ननिहाल है, और ऐसे पावन धरा में हम सब का जन्म होना बड़े ही सौभाग्य की बात है।
