सुकमा :- शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में डीएड, बीएड, टीईटी की अनिवार्यता को शिथिल कर स्थानीय बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग करते हुए आज सीपीआई पार्टी के बैनर तले एक दिवसीय सम्पूर्ण सुकमा जिला बंद किया गया। जिसका समर्थन जिले के समस्त दुकानों के व्यापारीगण, एवं अन्य प्रतिष्ठानो द्वारा इस बंद का पूर्ण समर्थन मिला। पूर्व विधायक मनीष कुंजाम ने कहा कि आज एक दिवसीय बंद करने का मकसद यह है की व्यापम द्वारा शिक्षक सहायक शिक्षक भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसमे टीईटी, बीएड और डीएड को अनिवार्य किया गया है। ऐसे में योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों का ही इसमें चयन होगा।
परन्तु सुकमा जिले में ऐसी योग्यताएं रखने वाले उम्मीदवार नहीं के बराबर है। जिससे यहां के बेरोजगार युवाओं को लाभ नहीं मिलेगा, इसी कारण से टीईटी, बीएड, डीएड,को शिथिल करने की मांग कर रहे हैं। बाहरी युवाओं को प्राथमिकता दिए जाने से यहां के युवा बेरोजगार का बेरोजगार ही रह जायेंगे। बस्तर के युवा व्यापम द्वारा जारी शिक्षक भर्ती के नियम व शर्तो के अनुसार योग्यता नहीं रखते हैं जिसके चलते बाहरी यूवाओं को इसका लाभ मिलेगा, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी की भर्ती में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दिये जाने के लिए राज्य के मुखिया भूपेश बघेल और क्षेत्र के आदिवासी मंत्री व विधायक कवासी लखमा का ध्यान आकर्षित करने आज संपूर्ण सुकमा जिला बंद गया है।
