
बीजापुर:- कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देशानुसार जिले के दिव्यांगजनों की शारीरिक समस्याओं को कम करने एवं उनकी गतिशीलता में व़ृद्धि करने हेतु दिव्यांग व्यक्तियों की शल्य क्रिया एवं कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण का चिन्हांकन, मूल्यांकन तथा परीक्षण एवं पेंशन समस्या निदान व यू.डी.आई.डी पंजीयन/नवीनीकरण शिविर हेतु रुप रेखा तैयार कर शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें भैरमगढ़ जनपद पंचायत कें अंतर्गत शिविर स्थल कुटरु ग्राम पंचायत भवन सम्मिलित होने वाले ग्राम पंचायत गुदमा, केतुलनार, मंगापेटा, कोमपल्ली, सकनापल्ली, अड़ावली, सोमनपल्ली, करकेली 14 जून 2023 को शिविर एवं ग्राम पंचायत भवन नेलसनार में सम्मिलित होने पंचायत मिरतुर, नेलसनार, कोडोली, बेचापाल,फुलगटटा, पिनकोंडा, मंगलनार एवं ताकिलोड में 15 जून 2023 को सुबह 11बजे से शाम 4 बजे तक शिविर लगाया जाएगा। भोपालपटनम जनपद पंचायत के अंतर्गत मद्देड ग्राम पंचायत भवन में सम्मिलित होने वाले ग्राम पंचायत मददेड़, पामगल, उसकालेड,कोत्तापल्ली,पेगडापल्ली, संगमपल्ली, संगमपल्ली एवं तारलागुडा मे 16 जून 2023 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक एवं ग्राम पंचायत भवन तारलागुडा के अंतर्गत सम्मिलित ग्राम पंचायत चंदूर, दुधेडा, अटुकपल्ली, तारलागुडा, नरोनापल्ली, रामपेटा एवं भद्राकाली में 21 जून 2023 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शिविर लगेगा। उसूर जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन ईलमिडि में सम्मिलित होने वाले ग्राम पंचायत इलमिडि, लंकापल्ली, एंगपल्ली, चेरकडोडी एवं संकनपल्ली में 22 जून 2023 को एवं आवापल्ली ग्राम पंचायत भवन में सम्मिलित होने वाले ग्राम पंचायत आवापल्ली, मुरदंडा, तिम्मापुर, बासागुडा, उसूर, दुगईगुडा, मुरकीनार, नुकनपाल एवं चिंताकोंटा में 23 जून 2023 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शिविर लगेगा। बीजापुर जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन में सम्मिलित होने ग्राम पंचायत नैमेड़ एरमनार, दुगोली, पेद्दाकोडेपाल, मूसालूर, कैका एवं कडेर में 27 जून 2023 एवं गंगालूर ग्राम पंचायत भवन में सम्मिलित होने वाले ग्राम पंचायत चेरपाल, गंगालूर, डोडी तुमनार, मेदापाल, बुरजी, पालनार, पदेडा एवं रेडडी में 28 जून 2023 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शिविर लगेगा।शिविर के सफलतापूर्वक संचालन हेतु नामजद अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।
