शरीर मे एनर्जी की कमी महसूस हो तो करे नाशपाती का सेवन।

राजिम:- नाशपाती मौसमी फल है, जो कुछ-कुछ हरे सेब की तरह दिखता है। यह फल गर्मियों से बरसात तक के मौसम में मिलता है और इसके कुछ प्रकार साल के बारह महीने उपलब्ध रहते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम पायरस है और इंग्लिश में इसे पियर कहते हैं। अन्य भाषाओं जैसे – हिंदी में नाशपाती, मलयालम में नाशपत्ती, तमिल में पेरिक्के , पंजाबी में नासपाती, बंगाली में नाशपाती कहते हैं। नाशपाती खाने में मीठी होती है, लेकिन कुछ नाशपाती हल्के खट्टी भी हो सकती हैं।

फायदे :- हमारे शरीर के लिए क्या क्या फायदेमंद है नाशपाती के सेवन करने से चलिए जानते है –

एनर्जी बढ़ाने में मददगार नाशपाती फल :- सही तरीके से काम करने के लिए शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है। एनर्जी के लिए नाशपाती अच्छा फल है। इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व और एनर्जी की मात्रा शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद कर सकती है। नाशपाती के जूस को एक एनर्जी ड्रिंक की तरह सेवन किया जा सकता है। इसलिए, जब भी आपको कमजोरी महसूस हो, तो नाशपाती के जूस का सेवन कर ऊर्जा के स्तर को बढ़ा सकते हैं ।

दिल के लिए नाशपाती के फायदे :- अगर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की बात करें, तो दिल की बीमारी बहुत आम हो चुकी है। बदलती जीवनशैली इसका अहम कारण है। ऐसे में अगर दिल को स्वस्थ रखना है, तो नाशपाती को अपने आहार में शामिल करें। यह उच्च रक्तचाप (हृदय रोग का कारण) और दिल के दौरे के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है । इसलिए, अपनी डाइट में नाशपाती को जरूर शामिल करें।

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए नाशपाती के फायदे :-स्वस्थ रहने के लिए रोग-प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत रहना जरूरी है। ऐसे में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए नाशपाती एक अच्छा विकल्प बन सकता है। नाशपाती में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं ।


त्वचा को क्षति होने से बचाव के लिए नाशपाती :-
कई बार धूप, धूल-मिट्टी और मौसम में बदलाव त्वचा की क्षति का कारण बन जाते हैं। इतना ही नहीं पोषक तत्वों की कमी भी त्वचा के लिए मुसीबत बन जाती है। इसके लिए लोग कई तरह की क्रीम और तकनीक का सहारा लेते हैं, जो त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं। ऐसे में बेहतर है कि आप अपनी त्वचा को प्राकृतिक उपचार दें। आप डाइट में नाशपाती को शामिल कर त्वचा को सेहतमंद बना सकते हैं। नाशपाती में विटामिन-सी मौजूद होता है , जो त्वचा को कई तरह की क्षति से बचा सकता है । इसलिए, इस पौष्टिक फल को अपने आहार में जरूर शामिल करें।

झुर्रियों और कील-मुंहासों के लिए नाशपाती के फायदे :- 
झुर्रियां और कील-मुंहासे उम्र देखकर नहीं होते। ये कभी भी आपकी त्वचा को निशाना बना सकते हैं। इसकी वजह तरह-तरह के केमिकल युक्त कॉस्मेटिक उत्पाद, प्रदूषण, गलत खान-पान और त्वचा की देखभाल में कमी है। ऐसे में जरूरी है वक्त रहते इन पर ध्यान देना। अगर झुर्रियों और कील-मुंहासों से बचाव करना है, तो नाशपाती को अपने रूटीन में शामिल करें। यह न सिर्फ आपको झुर्रियों से छुटकारा देगा, बल्कि कील-मुंहासों को दूर रखने में मदद करेगा। नाशपाती पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपकी त्वचा को लाभ पहुंचाने का काम करेगा ।
स्वस्थ और पोषित बालों के लिए नाशपाती के फायदे
सिर्फ बालों का रूखापन ही नहीं, बल्कि बालों को स्वस्थ और पोषित रखने में भी नाशपाती मददगार साबित हो सकती है। नाशपाती में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद हैं। नाशपाती फल या जूस के नियमित सेवन से बालों को न सिर्फ पोषण मिल सकता है, बल्कि बाल स्वस्थ और मजबूत होते हैं ।
नाशपाती फल का उपयोग – 


नाशपाती खाने के फायदे तो आप जान ही चुके हैं, अब बारी आती है नाशपाती फल के उपयोग करने का तरीका जानने की। अगर आप इसका सही तरीके से उपयोग करेंगे, तो इसके गुण आपके शरीर को और जल्दी प्राप्त होंगे।

  • नाशपाती को अन्य फलों के साथ फ्रूट सलाद के रूप में खा सकते हैं।
  • आप एक पूरी नाशपाती नाश्ते के दौरान या नाश्ते के बाद खा सकते हैं।
  • आप नाशपाती से डिजर्ट भी बना सकते हैं।
  • नाशपाती के जूस का सेवन कर सकते हैं।
  • नाशपाती को आप सैलेड या सूप के रूप में भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • नाशपाती का फेसपैक अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।
  • नाशपाती का हेयर पैक बालों पर लगा सकते हैं।

नाशपाती के नुकसान –  हर चीज के फायदे और नुकसान दोनों होते हैं और अगर नाशपाती का जरूरत से ज्यादा सेवन किया जाए, तो यह नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए, हम आपकी सावधानी के लिए इसके नुकसान के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं।नाशपाती के नुकसान से हम आपको डराना नहीं, बल्कि सावधान करना चाहते हैं, ताकि आप इसके बेहतरीन स्वाद का मजा लेने के चक्कर में इसका सेवन जरूरत से ज्यादा न कर लें। नीचे जानिए नाशपाती के नुकसान के बारे में :

  • नाशपाती को छिल्के समेत खाया जा सकता है, लेकिन अगर इसके छिल्के को सही तरीके से चबाकर न खाया जाए, तो यह पेट की समस्या का कारण बन सकता है।
  • दस्त की समस्या में नाशपाती न दें, क्योंकि इससे परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है।
  • अगर किसी को सर्दी-जुकाम की ज्यादा परेशानी हो तो वो भी नाशपाती का सेवन ज्यादा न करें, वरना परेशानी बढ़ सकती है, क्योंकि नाशपाती की तासीर ठंडी होती है।
  • नाशपाती को काटने के बाद तुरंत उसका सेवन करें, क्योंकि कटी नाशपती कुछ देर में भूरे रंग की हो जाती है, जो नुकसानदायक है।
  • अगर किसी व्यक्ति को एलर्जी की समस्या है, तो इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें