भाजपा मण्डल राजिम के द्वारा कोविड 19 टीकाकरण जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र राजिम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष कमल सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा स्टाल लगा कर सोशल मीडिया एवं अन्य मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील किया

राजिम। -भाजपा मण्डल राजिम के द्वारा कोविड 19 टीकाकरण जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र राजिम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष कमल सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा स्टाल लगा कर सोशल मीडिया एवं अन्य मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील किया गया उक्त अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी डाँ. रामकुमार साहू ने कहा कोविड 19 वैश्विक महामारी से पूरा दुनिया आहत है लाखों लोग शिकार हुए हजारों को जान गंवाना पड़ा परिवार उजड़ गए लेकिन हमारे सरकारों के उचित कदम उठाने एवं सभी मीडिया के माध्यम से लगातार जन जागरूकता चलाने के कारण हमारे देश में समय रहते काबू पा लिया गया जिससे लोगों को काफी राहत मिली है और कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने की मनोबल पैदा हुआ साथ हि केन्द्र की सरकार और हमारे प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सूझ बूझ और सक्रियता के चलते हमारे देश में हि कोरोना का टीका ईजाद करने में सफलता मिली जिसके कारण आज करोड़ों जिंदगियां बचाने में हम कामयाब हुए यह लड़ाई कोई साधारण लड़ाई नही है हमारी छोटी सी लापरवाही या चूक हमारी जान ले सकता है हमारे परिवार को तबाह कर सकता है आज हमारी सरकारें मानवता के रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठा रहे है तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है की हम भी सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर इस लड़ाई को लड़ें लोगों को टीका लगवाने जागरूक करें प्रेरित करें ताकि हम अपने और अपने परिवार समाज देश को सुरक्षित कर सकें, हम सब कार्यकर्ता संकल्प लेते हैं की हम गांव गांव जाकर लोगों से अपील करेंगे की अपनी बारी आने पर टीका जरूर लगवाएं, उक्त कार्यक्रम में संजीव चंद्राकर, डाँ. महेन्द्र साहू, रीकेश साहू, आकाश राजपूत, मधु नथानी, लाला साहू, किशोर पटेल, मनीष साहू, मोहीनीस ठाकुर, प्रकाश यदु, सहित युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे!