
बीजापुर :- जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित बीजापुर द्वारा प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के माध्यम से जिसमें विशेष केन्द्रीय सहायता अनुसूचित जाति उपयोजना का समावेश है। वर्तमान में निगम द्वारा लक्षित वर्ग के बेरोजगार युवाओं को CIPET रायपुर से 3 माह से 6 माह का प्रशिक्षण प्राप्त कराकर शत्-प्रतिशत रोजगार में नियोजित कराया जाना है। प्रशिक्षाणपोरांत आवेदक को निःशुल्क आवास एवं भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराया जायेगा। जिसमें मशीन आपरेटर ( CNCLathe ) के लिए 10वीं पास 80 पद, मशीन आपरेटर (Assitantplastics processing ) के लिए 8वीं पास 80 पद 3 माह प्रशिक्षण, मशीन आपरेटर (plastics-moulding ) के लिए 8वीं पास 80 पद 6़ माह प्रशिक्षण, मशीन आपरेटर ( plastics-Extrusion ) के लिए 8वीं पास 6 माह प्रशिक्षण एवं मशीन आपरेटर ( plastics-Blow moulding ) के लिए 8वीं पास 6माह प्रशिक्षण दिया जायेगा। आवेदक जिले का मूल निवासी होना चाहिए, आवेदक की आयु सीमा 18 से 32 वर्ष निर्धारित है। एवं आवेदक अनुसूचित जाति वर्ग का होना आवश्यक है। जिला अंत्यावसाीय सहकारी विकास समिति मर्यादित बीजापुर तल कक्ष क्रमांक -D7 में 20 जून 2023 तक आकर निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है।
