गायत्री शक्तिपीठ राजिम के तत्वावधान में गायत्री परिवार द्वारा रोपे गए वृक्ष।

राजिम :- वृक्षों को बचाना महा पुण्यदायी वृक्ष लगाना से पुण्य की प्राप्ति होती है लेकिन उन वृक्षों को बचाना महा पुण्यदायी है। बरसात के मौसम में प्रतिवर्ष हजारों लाखों पेड़ लगाया जाता है लेकिन देख रेख के अभाव में एवम् पानी की कमी के कारण अधिकांश पौधे नष्ट हो जाते है। गायत्री शक्तिपीठ राजिम के तत्वावधान में गायत्री परिजनों एवम् तरुमित्र के सदस्यो द्वारा संकल्पित होकर पेड़ो को बचाने में लगे हैं।

राजिम के खाम तालाब, मोरहा तालाब, मां शीतला मंदिर प्रांगण, नया मुक्तिधाम, प्राथमिक शाला देवार पारा स्कूल प्रांगण, आदिवासी छात्रावास, बिजली आफिस के पास इत्यादि स्थानों में सैकड़ो पौधे लगाए गए हैं। सभी पौधों को बचाने एवम् संरक्षित करने में लगातार प्रयास किया जा रहा है।आज विशेष रूप से पवन कुमार गुप्ता वरिष्ठ कार्यकर्ता, रामकुमार साहू इकाई प्रमुख, संतराम ध्रुव ट्रस्टी, साधूराम निषाद, ध्रुव साहू प्रकृति प्रेमी, संतोष कुमार साहू शिक्षक उपस्थित रहे।