कौंदकेरा सब स्टेशन के कर्मचारी आखिर क्यों नहीं सुनता किसानों के समस्याअधिकारी मस्त किसान पस्त*

 

 

 

 

आखिर क्यों नहीं सुनता किसानों के समस्या

*फिगेश्वर* बिजली विभाग में ऐसे भी एक कर्मचारी हैं जो अपने उच्च अधिकारी का नहीं सुनता इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह आम पब्लिक का क्या सुनता होगा मामला कौंदकेरा सब स्टेशन से सप्लाई होने वाले ग्राम सिर्रीखुर्द का है जहां के किसानों ने बताया कि कल रात में केवल तार खंम्बे से लगे अर्थिंग तार में चिपक गयें थे जिसके कारण स्टे तार में करेंट आ गया था और लाईन सप्लाई अवरूद्ध हो गया जब सुबह मोबाइल के द्वारा संबंधित अधिकारी को सूचना दी गई तो 10 बजे सुधार कर दिया जाएगा बोला गया फिर बिजली विभाग के कर्मचारी 1.30 से 2 बजे के करीब पहुंच गया देवलाल खेत से लगे ट्रान्सफार्मर को सुधारा गया जबकि लतेलू खेत से लगे ट्रान्सफार्मर को झाक कर देखना भी उचित नहीं समझा जबकि यादव जी कौंदकेरा आफिस प्रभारी को प्रमुखता के साथ सुबह मोबाइल से जानकारी दी गई थी और संबंधित कर्मचारी पन्ना साहू को भी बताया गया था पर कोई भी असर नहीं हुआ इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम पब्लिक का क्या सुनता होगा अभी धान गभोट अवस्था में होने के कारण पानी की सक्त जरूरत है ऐसे भी लो वोल्टेज भू जल स्तर दिन ब दिन गिरते जा रहे हैं किसानों ने बताया कि साहूकार से कर्ज लेकर किसनी कार्य में राशि लगाया गया है जब फसल ही नहीं होगा तो किसान कहा से भरपाई करेंगे किसानों ने मांग किया है कि उक्त कर्मचारी को कौंदकेरा सब स्टेशन से हटाया जाए
इस संबंध में जब डीविजन अधिकारी साहू साहब से बात किया गया तो उन्होंने कौंदकेरा। आफिस प्रभारी यादव से बात कर समाधान का आश्वासन दिया गया पर कोई भी समाधान नहीं हुआ
आखिर क्यों एक विभाग का जिम्मेदार कर्मचारी किसानों के साथ भेदभाव कर रहे हैं यह समझ से परे है

*महासमुंद सांसद* माननीय चुन्नी लाल साहू जी से जब इस संबंध में जानकारी दी गई तो उन्होंने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है