पेयजल सप्लाई लाइन में अवैध कनेक्शन कर सब्जियां और पशुओं के लिए चारा उगा रहे थे  विभाग ने काटे कनेक्शन l 

निलोखेड़ी:-बिन्दर शर्मा

निलोखेड़ी :- जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग निलोखेड़ी की टीम ने 35 अवैध कनेक्शन काटे हैं गाँव सांवत में जा कर। यहां पेयजल सप्लाई लाइन से कई लोग अवैध कनेक्शन कर सब्जियां और पशुओं के लिए चारा उगा रहे थे। जिस पर विभाग ने कार्रवाई की। जानकारी के लिए आपको बता दे पेयजल सप्लाई लाइन से कई लोग अवैध कनेक्शन कर सब्जियां व पशुओं के लिए चारा तैयार कर रहे थे। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की टीम ने अवैध कनेक्शन को शनिवार को काट दिए है। विभाग की टीम ने अवैध रूप से किए 35 कनेक्शनों को काटा है। इसी के साथ फिर से पेयजल कनेक्शन करने पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी भी दी है। साथ ही कहा विभाग की कार्रवाई में कोई भी दखल अंदाजी देगा यह सरकारी काम में बाधा डालेगा तो उस पर विभाग की और से कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। या कर्मचारियों को अनाप-शनाप बोलेगा तब भी। क्योंकि वो जो आपने पानी का कनेक्शन ले रखा है वह एक किस्म का चोरी का है। कुछ लोगों का यह कहना था पानी तो फ्री का है। चोरी छुपे पानी का कनेक्शन नहीं ले सकते कनेक्शन लेने से पहले आपको विभाग को जानकारी देनी होगी। और दूसरा आपको बता दें पानी का कनेक्शन घर के लिए होता है जो आप यूज़ और इस्तेमाल कर सकते हो सब्जी व खेतों के लिए पानी का कनेक्शन मान्य नहीं होगा वह अवैध रूप से माना जाएगा। जिसे मौके पर आकर ही काट दिया जाएगा । यह कार्य करनाल के एक्शन प्रशांत सिलवानिया, एसडीओ अभिषेक शेर, एडिशनल एसडीओ सुभाष कागड़ा, नेहा, कुलभूषण की देखरेख में हो रहा है । जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है जो कि मौके पर पहुंच रहे हैं, विभागीय कार्रवाई करने वाले निर्मल मेडम, सुपरवाइजर बिन्दर शर्मा , फोरमैन राजेंद्र कुमार व उनकी टीम आदि मौजूद रही ।