
धमतरी एवं रायपुर जिला के मानस मंडली के सदस्यों ने भी जोरदार व्याख्यान किया प्रस्तुत
राजिम :- शनिवार को सुबह 9:00 से कुटेना स्थित सिरकट्टी चतुर्भुज आश्रम में एक दिवसीय वार्षिक सम्मेलन एवं मानस संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिन्हें देखने एवं सुनने के लिए गरियाबंद जिला के अलावा रायपुर एवं धमतरी जिला से बड़ी संख्या में मानस प्रेमी पहुंचे हुए थे। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया मौके पर संत रामानंद एवं संत परमानंद ने कहा कि रामायण जीवन जीने की कला सिखाती है इनके हर पंक्ति के अर्थ सकारात्मकता से परिपूर्ण है।

इनका प्रतिदिन पाठ करने से अच्छे माहौल क्रिएट होते हैं। अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी अरुण साहू ने कहा कि जिला मानस संघ गरियाबंद गत आठ से 10 वर्षों के अंतराल में बहुत मेहनत किया है। हमारे संत महात्माओं ने धर्म ग्रंथ लिख कर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। दूसरे देश के वैज्ञानिक लगातार रिसर्च कर रहे हैं तब कहीं कुछ सामने ला पाते हैं लेकिन हमारे देश में तो ऋषि- मुनियों ने पहले से अनुसंधान पूर्ण कर लिए हैं बस अन्य ग्रंथों को खोलकर देखने की जरूरत है। मम् राजीव लोचन जिला मानस संघ के पूर्व अध्यक्ष अन्नपूर्णा साहू ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमें बहुत कुछ दिया है बशर्ते हम उनका सदुपयोग नहीं कर पा रहे हैं जिसके कारण पीछे होते जा रहे हैं आगे बढ़ने के लिए प्रतिदिन रामायण पढ़ें। गरियाबंद के तरुणा पांडे ने कहा कि ऐसे आयोजन प्रत्येक छः महीने में होना चाहिए। इसमें विभिन्न विद्वानों के विचार सुनने को मिलता है। व्याख्याकार पुष्पांजलि सिन्हा ने रामायण के प्रसंग पर चर्चा किया। मौके पर उन्होंने मानस संघ को गति देने के लिए ₹10 हजार अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर के हाथ में प्रदान किया। मानस संघ के संयोजक मुन्नालाल देवदास ने कहा कि जिन्होंने भी रामायण पढ़ाया सुना है उनके जीवन जीने का ढंग बदला है जो अच्छे मार्ग दिखाते हैं लोग उनके पीछे जाते हैं रामायण ग्रंथ हमारे लिए उपहार है इन्हें प्रतिदिन पढ़ें जीवन धन्य हो जाएगा। संगोष्ठी के वक्ता के रूप में बेणीराम चक्रधारी, चंद्रहास ध्रुव नवीन शर्मा यशवंत निर्मलकर संतोष कुमार सोनकर उमेश साहू चैंपेश्वर साहू ओ सिंह नेताम भरत यादव धुमाल पटेल गंगा नायक गंगा मूंगरे सावन कुमार ध्रुव चेतन दुलार देवांगन आदि ने रामायण के अलग-अलग प्रसंगों पर शानदार ध्यान प्रस्तुत किया। सभी अतिथियों एवं व्याख्या कारों को अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, डोमार सिंह साहू, आनंद साहू, नंदकुमार यादव, जागेश्वर ध्रुव, टिकेश्वर सिन्हा, डोमार पटेल, वीरेंद्र ठाकुर आदि ने अंग वस्त्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया इस मौके पर बड़ी संख्या में जिले भर के मानस रसिक उपस्थित थे।
