
बीजापुर:- जिला खनिज संस्थान न्यास जिला बीजापुर हेतु पद संरचना में स्वीकृत लेखापाल एवं भृत्य के पद पर नियुक्त हेतु आवेदन आमंत्रित की गई थी। भृत्य पद हेतु शैक्षणिक अर्हता मान्यता संस्था से 8वीं परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत प्राप्तांक के साथ उर्त्तीण निर्धारित है। भृत्य पद हेतु ग्रेड सिस्टम एवं प्रतिशत में उर्त्तीण दोनों प्रकार के अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया है। उक्त दोनों प्रकार के आवेदन में एकरुपता (ग्रेड को प्रतिशत में परिवर्तन) किया जाकर वरीयता सूची तैयार करने हेतु ग्रेड सिस्टम से उर्त्तीण अभ्यर्थियो द्वारा संबंधित शाला/संस्था के प्राचार्य के हस्ताक्षर से जारी 8वीं में प्राप्त अंकों का प्रतिशत की जानकारी जारी तिथि से 7 दिवस के भीतर पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से नोडल अधिकारी जिला खनिज संस्थान न्यास जिला बीजापुर छ.ग. को प्रेषित की जा सकती है। प्रतिशत की जानकारी प्रस्तुत नहीं करने वाले ग्रेड सिस्टम से 8वीं उर्त्तीण अभ्यर्थियों के प्रतिशत का निर्धारण कार्यालय कमीश्नर बस्तर संभाग जगदलपुर (विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग) 29 मार्च 2022 द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार किया जायेगा।
