बाढ़ एवं अतिवृष्टि से बचाव हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित।

गरियाबंद:- आगामी मानसून 2023 को देखते हुए बाढ़ एवं अतिवृष्टि से बचाव हेतु संयुक्त जिला कार्यालय गरियाबंद के कक्ष क्रमांक 30 (दूरभाष नम्बर-07706-241288) में जिला स्तर पर बाढ़ आपदा प्रबंधन/नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) में समय-सारिणी के अनुसार अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी संबंधी आदेश कलेक्टर कार्यालय से जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के तहत माह जून से अक्टूबर तक प्रतिमाह 10-10 दिवस के लिए तीन पालियों में कर्मचारी ड्यूटी करेंगे। कंट्रोल रूम प्रभारी सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री भगवत राम चन्द्रवंशी (मो.नं.- 98937-26239) को बनाया गया है। जारी आदेशानुसार 1 तारीख से 10 तारीख तक प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक  महेश ठाकुर, सहायक ग्रेड-03 शासकीय हाईस्कूल दर्रीपारा,  सुनील कंवर, भृत्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्याल और नगर सैनिक क्रमांक 46 सेवन साहू की ड्यूटी रहेगी। इसी तरह दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक  विश्राम ध्रुव सहायक ग्रेड-03 जल संसाधन विभाग गरियाबंद,  कमल यादव भृत्य वन मंडल गरियाबंद एवं धनेश्वर साहू नगर सैनिक क्रमांक 133 और रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक  केशव साहू सहायक ग्रेड-03 शासकीय हाई स्कूल चिखली,  मनीष कुमार नागेश भृत्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और नगर सैनिक क्रमांक-284  चोवा राम ध्रुव की ड्यूटी लगाई गई हैं। समय-सारिणी के अनुसार प्रतिमाह 11 तारीख से 20 तारीख तक तथा 21 तारीख से 31 तारीख तक अलग-अलग पालियों में कंट्रोल रूम में इन्हीं कर्मचारियों की ड्यूटी रोटेशन के आधार पर निर्धारित की गई है।