
सुरेन्द्र मिनोचा
कोरिया /सोनहत :- जिलाध्यक्ष सुरेश मिनोचा के मार्गदर्शन एवं ब्लाक अध्यक्ष उमेश तिवारी के अगुवाई में छ. ग.श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ सोनहत ब्लाक इकाई की बैठक वन विभाग के सोनहत ब्लाक के कटगोड़ी स्थित आनन्दपुर नर्सरी में रखी गई।
जिला अध्यक्ष सुरेश मिनोचा के साथ प्रदेश संगठन मंत्री कृष्णा सिंह (बाबा), प्रदेश कार्य समिति सदस्य खगेन्द्र यादव, सम्भाग अध्यक्ष विवेकानंद पांडे की गरिमा मयी उपस्थित में बैठक सम्पन्न हुई।सर्वप्रथम सभी अतिथियों का सोनहत ब्लाक इकाई के सदस्यों के द्वारा स्वागत किया गया सभी सदस्यों का आपसी परिचय कराया गया, परिचय उपरांत ब्लाक अध्यक्ष उमेश तिवारी ने स्वागत उद्बोधन दिया एवं सभी उपस्थित पदाधिकारियों का बैठक में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक की अध्यक्षता सम्भागीयअध्यक्ष विवेकानंद पाण्डे नें की तथा मंच संचालन का दायित्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य खगेन्द्र यादव ने सम्भालते हुए बैठक की कार्यवाही सुचारू रूप से सम्पादित कराई।उपस्थित संगठन के सभी सदस्यों को खुला मंच प्रदान करते हुए संगठन को किस तरह से मजबूती प्रदान की जाए, इसके लिए सभी सदस्यों से सुझाव मांगे गए औऱ फील्ड में होने वाली परेशानियों से अवगत कराने कहा गया।सभी उपस्थित साथियों ने अपने अपने सुझाव रखे कुछ ने परेशानियों से भी अवगत कराया।जिसे प्रदेश पदाधिकारीयों ने गम्भीरता से सुना और सार्थक पहल कर परेशानियों को दूर करने की बात कही। बैठक उपरांत सभी पत्रकारों ने आनंदपुर नर्सरी में भ्रमण कर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया और कोरिया वनमण्डल द्वारा निर्मित नर्सरी की खूब सराहना की।बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश संगठन मंत्री कृष्णा सिंह (बाबा),प्रदेश कार्य समिति सदस्य खगेन्द्र यादव ,सम्भाग अध्यक्ष विवेकानंद पांडे, जिलाध्यक्ष सुरेश मिनोचा ,ब्लाक अध्यक्ष सोनहत उमेश तिवारी,ब्लाक अध्यक्ष बैकुण्ठपुर शहजाद अंसारी, जनकपुर ब्लाक अध्यक्ष सतीश मिश्रा, विष्णु केशरवानी, रामकृपाल प्रजापति, रूपेंद्र यादव ,भैयालाल राजवाड़े,मान सिंह बालन्द एवं अन्य पत्रकार साथी गण उपस्थित रहे।
