सुरेन्द्र मिनोचा:

मनेंद्रगढ़:- केंद्रीय विद्यालय मनेन्द्रगढ़ में प्रभारी प्राचार्य राजू दीक्षित के मार्गदर्शन में आज जनभागीदारी को बढ़ाने हेतु विद्यालय द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से G-20 में भारत की भूमिका, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं मूलभूत साक्षरता
एवं संख्यात्मकता (FLN) पर कार्यशाला का आयोजन किया गया | जिसकी अध्यक्षता नवल सिंह अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा की गयी | कार्यशाला का प्रारंभ विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रार्थना के साथ किया गया । कार्यशाला में जिले के शिक्षाविद ने अपने विचार साझा किये | इस विद्यालय की शिक्षिका भारती साव ने G -20 में भारत की भूमिका पर प्रकाश डाला। रोहित मिश्रा के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं मोहम्मद नसीरुद्दीन के द्वारा मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता (FLN) पर अपने-अपने व्याख्यान प्रस्तुत किये गए |
कार्यशाला के दौरान डॉ. विनोद पाण्डेय ने क्षेत्रीय स्तर पर किये गए प्रयासों का उल्लेख किया | अभिभावकों ने रूचि दिखाते हुए कार्यशाला में भाग लिया |अंत में इन्द्र मोहन पाण्डेय द्वारा उपस्थित सभी शिक्षाविदों एवं अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया |
