
राजिम:- भारतीय जनता पार्टी छतीसगढ़ प्रदेश विधानसभा मीडिया प्रभारी व सह प्रभारी की नियुक्ति की गई है। जिसमें राजिम विधानसभा के मीडिया प्रभारी शरद पारकर को नियुक्ति किया गया है। पारकर ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव , महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति से भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने नियुक्ति की है। उसके लिये भाजपा संगठन के जिला गरियाबंद अध्यक्ष राजेश साहू सहित प्रदेश पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व धन्यवाद व्यक्त करते हुए भाजपा संगठन को मजबूत करने की बात कही।
