बरभांठा में योग प्राणायाम जागरुकता रैली निकाली गई।

फिंगेश्वर :- कबीर जयंती के पावन अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा ग्राम बरभांठा, विखं. फिंगेश्वर जिला गरियाबंद में योग प्राणायाम जागरुकता रैली एवं संगोष्ठी उद्बोधन कार्यक्रम रखा गया। मुख्य अतिथि के रूप मे टीकम साहू जिला समन्वयक, टीकम सेन ब्लाक समन्वयक, कोमल यादव इकाई प्रमुख साथ मे दीनबंधु यादव, सागर निषाद, कमलेश साहू, पद्मण साहू, गोकुल ध्रुव, सावित्री साहू, दिलीप साहू, भागवत देवदास, प्रताप धुव्र, गणेन्द्र साहू, पूरन लाल साहू, लिखन यदु, बोधन विश्वकर्मा, बिसहत साहू, नोखे लाल, श्रीमति कमलेश, हेमलता, युगेश्वरी, रूखमणी, संतोषी, टिकेश्वरी, इंदू, सविता, पूर्णिमा, लक्ष्मी, गायत्री, टेमीन, कु· देवप्रिया, पूनम, दामिनी, वीणा, विनय, हितेश, जितेश, ओमप्रकाश, रुपेश, स्कूली बच्चे, बिहान की माताएं एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। मां गायत्री के पूजन स्वागत पश्चात मुख्य अतिथि ने अपने उद्‌बोधन की शुरुआत गायत्रीमंत्र से कर योग, प्राणायम गुरु की महत्ता नारी जागरण : बलि वैश्य यज्ञ का महत्व साथ ही स्वाध्याय, बाल संस्कार, किशोर संस्कार, विभिन्न मंडलो का गठन कर उन्हें सक्रिय रूप से युग निर्माण योजना के उद्देश्यो को पूरा करने मे अपनी सहभागिता प्रदान करना चाहिए। टीकम सेन गायत्री मंत्र की महत्ता, विभिन्न युगों में अलग-अलग देवता, की पूजा होता है सभी का अपना महत्व होता है।