
राजिम:- गायत्री शक्तिपीठ राजिम के तत्वावधान में मां भगवती महिला मण्डल द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला देवारपारा के प्रांगण में नीम का पेड़ लगाया गया।चंद्रलेखा गुप्ता मुख्य प्रबंध ट्रस्टी गायत्री शक्तिपीठ राजिम एवम् जिला समन्वयक महिला प्रकोष्ठ ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है जिसके उपलक्ष्य में वृक्षारोपण किया गया।वृक्ष लगाना एवं उसकी रक्षा करना पुण्य कार्य है जिसे हर व्यक्ति को अपने जन्म दिन,विवाह दिवस और अपने पूर्वजों की स्मृति में लगाना चाहिए।आज के कार्यक्रम में गीताजंली साहू पूर्व ट्रस्टी, दीपा साहू ट्रस्टी, सीता साहू ब्लाक समन्वयक, निर्मला साहू, महेश्वरी साहू, रूखमणी सेन उपस्थित रहे।
