
बीजापुर:- राजस्व विभाग के अन्तर्गत कार्यालय कलेक्टर जिला बीजापुर (अनुभाग/ध्तहसील कार्यालय) तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी सहायक ग्रेड-03, स्टेनो टायपिस्ट, भृत्य, अर्दली, चौकीदार, फर्राश के रिक्त पदों की पूर्ति सीधी भर्ती के माध्यम से किए जाने हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। जारी विज्ञापन क्रमांक -08 चयन की प्रक्रिया (1) में चयन हेतु आयोजित कौशल परीक्षा के निर्धारित कुल अंक में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार चयन में विचार योग्य होंगे का लेख किया गया था। उक्त के स्थान पर चयन हेतु आयोजित कौशल परीक्षा में उर्त्तीण होना अनिवार्य होगा।
