भांचा ने की मामा की जमीन को अपने नाम l 

मगरलोड :- मगरलोड विकासखंड के ग्राम पंहदा कि मामला प्रकाश में आया है ग्राम पहदा निवासी गोविंद राम देवांगन एवम् डोरीलाल देवाग्न पिता दौलत राम देवांगन दोनो सगा भाई है। जिनके पास खेती भूमि 6 एकड़ जमीन है। दोनो भाई कि 5 बहन की आज से लगभग 35 वर्ष पूर्व विवाह हो चुकी है। 28 /06/ 1984 लगभग 39 वर्ष पूर्व पांचों बहनों में बृज बाई विराजो बाई, बहुरा बाई, दया बाई, रीमा बाई सभी बहनों ने अपने भाई के परिवार एवम् तत्कालीन सरपंच धुर सिंग नेताम, ग्रामीण गुरुशरण साहू के समक्ष लिखित हक त्याग की आवेदन पटवारी को किया है। लिखित आवेदन में यह बताया की दोनो भाई हम पांच बहनों को पारंपरिक तीज त्यौहार पर मान सम्मान एवम प्रेम पूर्वक लाते ले जाते है जिसे हम बहनों को पूर्ण संतुष्टि है। पटवारी अभिलेख एवम् ऋण पुस्तिका में हम पांचों बहनों का नाम दर्ज नहीं करें उपरोक्त सभी भूमि दोनों भाइयों के नाम अभिलेख में दर्ज किया जाए। इससे हम सभी बहने सहमत है पांचों बहनों को कोई आपत्ति नहीं है। पांच बहनों में दूसरे नंबर की बहन विराजो बाई की निधन लगभग आज से 15 वर्ष पूर्व हो चुकी है। पीड़ित किसान गोविंद राम एवं डोरीलाल देवांगन पिता दौलत राम देवांगन प्रति वर्ष की भांति खरीफ फसल हेतु ग्रामीण सोसाइटी बोरसी से खाद एवं ऋण लेने के लिए बी 1 नक्शा खसरा नंबर लेने चॉइस सेंटर गया। तो चॉइस सेंटर से पता चला कि उसके जमीन का 4 एकड़ साढ़े 17 डिसमिल उनके भाचा ईश्वर, भाई डीगेश्वर, बहन द्रोपति एवं खगेश्वरी देवागन ग्राम लोहरसी जिला धमतरी सहित चारों भाई बहन के नाम के बी 1नक्शा खसरा नंबर में राजस्व रिकार्ड फर्जी तरीके से कर लिया गया है।

भाचा ने तहसीलदार, पटवारी के साथ सांठगांठ कर फर्जी तरीके से मामा की जमीन को अपने स्वयं एवं अपने भाई बहन के नाम कर लिया गया है। जिससे पीड़ित किसान ठगा महसूस कर अपने साथ हुए धोखाधड़ी की लिखित शिकायत मगरलोड थाना में 26 मई 2023 को किया है। पीड़ित किसान गोविंद राम एवम डोरी लाल देवागंन ने लिखित आवेदन कर आरोप लगाया है कि उनके भाचा ईश्वर लाल देवांगन, हल्का पटवारी, तहसीलदार तीनों सांठगांठ कर फर्जी दस्तावेज बनाकर उनके पैतृक जमीन को बिना जानकारी के हड़प लिया गया है। पीड़ित किसानों ने मामले को शासन प्रशासन से जांच कर हड़पे जमीन को अपने नाम वापस दिलाने मांग किया है।
इस संबंध में तत्कालीन तहसीलदार विवेक कुमार गोहिया ने कहा कि मामले की दस्तावेज देखने के बाद ही बता पाऊंगा। वर्तमान हल्का पटवारी गोविंद राम साहू ने बताया कि अधिकारी तहसीलदार के आदेशानुसार कार्य किया गया है।