जनपद अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ डॉक्टर विनय शंकर के विरुद्ध हुई एसपी से शिकायत।

सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- तहसील केल्हारी अंतर्गत ग्राम श्रीरामपुर निवासी विजय कुमार ने जनपद अध्यक्ष विनय शंकर के द्वारा ब्लैकमेल करने व मानहानि कर मानसिक रूप से प्रताड़ित  करने की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक जिला एमसीबी से की है। अपने आवेदन में विजय कुमार ने उल्लेख किया है कि ग्राम केल्हारी में डॉक्टर विनयशंकर की पत्नी प्रियंका पोर्ते के नाम पर करीब 6 वर्ष से संचालित इंडियन आयल का पेट्रोल पंप है, जिसको विनय शंकर चलाते है। मैं प्रारंभ से पेट्रोल पंप में मैनेजर का काम 9000 प्रतिमाह में करता था फरवरी 2022 से विनयशंकर मेरा वेतन यह कहकर देना बंद कर दिया कि तुम किसी तरह अपना काम चलाओं पंप में पैसा बढ़ाना है ताकि तेल का शार्टेज न हो जब एक वर्ष तक मेरा वेतन नही दिया तो फरवरी 2023 से मैं पेट्रोल पंप का काम बंद कर दिया,कई वर्करों का पैसाविनयशंकर नही दिए है, जिस कारण लोग काम छोड़ते गए है। मजदूरी भी इनको मात्र पांच हजार महीने देते है, ग्राम श्रीरामपुर का दीपक आ० नंदलाल पनिका भी काम करता
था उसका भी कुछ माह का वेतन नही दिए थे तो वह भी काम बंद कर दिया था जिस कारण उसको दिनांक 22/03/2023 को पेट्रोल पंप में बुलवाकर विनयशंकर एक कागज में जबरन साइन करवाए थे, जिसकी रिपोर्ट दीपक द्वारा आपके समक्ष किया गया था एवं गवाह के रूप में मेरा भी नाम लिखा था एवं केल्हारी पुलिस ने मेरा भी बयान लिया था। तब से विनय शंकर मेरे उपर काफी दबाव बनाने लगा कि मेरे पक्ष में गवाही दो मेरे द्वारा एक पुरानी विटा वाहन क्रमांक MP 65 C2405 विजय मिश्रा निवासी मनेन्द्रगढ़ से लिया गया था,किन्तु वाहन का कागज गुम हो जाने के कारण अभी मेरे नाम पर ट्रांसफर नही हो पाया है। डाक्टर विनयशंकर एक झूठी शिकायत थाना मनेन्द्रगढ़ में दिनांक 27/05/2023 को मेरे विरूद्ध किया कि विजय फर्जी बिक्रीनामा बनवाकर गाडी रखा हुआ है मुझे दिनांक 27/05/2023 को थाना मनेन्द्रगढ़ से करीब 11:30 बजे दिन फोन आया कि विनयशंकर शिकायत किए हैं कि तुम फर्जी कागज बनवाकर गाडी रखे हो जल्दी गाड़ी  को लेकर थाने आओ, फिर उसी दिन करीब 4 बजे केल्हारी पुलिस का आरक्षक संतोष एक अन्य पुलिस वाले के साथ मेरे घर  आकर गाड़ी  के बारे में पूछताछ कर रहे थे एवं बोल रहे थे कि थाना प्रभारी केल्हारी आपको थाना में बुलाए है, विनयशंकर शिकायत किए है।मैं घर से बाहर था,इस प्रकार डॉक्टर विनयशंकर मेरे को ब्लैकमेल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित  कर अपमानित कर रहे है, मेरी मान प्रतिष्ठा भी धूमिल हुई है। डाक्टर विनयशंकर जनपद अध्यक्ष भी है एवं अपने पद का दुरूपयोग कर मुझे ब्लैकमेल कर रहे है। विजय कुमार ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि विनयशंकर के विरूद्ध उचित कार्यवाही कर मेरा बकाया वेतन दिलाया जाकर न्याय किया जाए।