राजस्व पटवारी संघ का 8 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल 15 मई से लगातार जारी है।

फिंगेश्वर :- छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ का 8 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तथा हड़ताल 15 मई से लगातार तहसील कार्यालय राजिम में चल रहा है उक्त कार्यक्रम में जिला भाजपा गरियाबंद के सक्रिय किसान नेता एवं प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति फिंगेश्वर के पूर्व अध्यक्ष माननीय  रामू राम साहू ने उपस्थित होकर मांगों का समर्थन किया उक्त अवसर पर  साहू ने कहा कि प्रजातंत्र में अपनी बातें रखने और मांग करने का अधिकार है एवं राजस्व पटवारी संघ का मांग जायज है

जिन्हें भूपेश सरकार द्वारा शीघ्र अति शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए राजस्व पटवारियों के हड़ताल से पूरे छत्तीसगढ़ के किसान एवं जनता को काफी परेशानी हो रहा है  साहू ने कहा कि या जो समय हैं किसानों को सहकारी समिति एवं बैंक आदि से कृषि कार्य हेतु ऋण नगद खाद एवं बीज लेने का समय है जिनके लिए जमीन संबंधी अनेक कागजात पटवारियों के माध्यम से लेना पड़ता है जिससे पूरे किसान प्रभावित हो रहे हैं एवं परेशानी में हैं वरिष्ठ नेता रामू राम साहू ने पटवारियों के मांगों का समर्थन करते हुए यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस की भूपेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है तथा उनका रवैया आडियल एवं दूरदर्शी है उन्हें छत्तीसगढ़ के चाहे किसान हो कर्मचारी हो महिला हो या युवा या मजदूर या शिक्षित बेरोजगार किसी भी वर्ग के लोगों के दुख सुख से कोई सरोकार नहीं है अब और कुछ ही महीना शेष रह गया है

हर वर्ग के लोग भूपेश सरकार से त्रस्त हो गया है एवं उ ब चुका है आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इनकी मजा सिखाते हुए इन्हें सत्ता से बेदखल करने को तैयार है उक्त बातें राजिम विधानसभा क्षेत्र जिला गरियाबंद के वरिष्ठ भाजपा एवं किसान नेता रामू राम साहू ने जोर शोर से राजस्व पटवारियों के हड़ताल एवं सभा को संबोधित करते हुए कहा उक्त अनिश्चितकालीन हड़ताल पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू भाजपा मंडल राजिम के महामंत्री धर्मेंद्र ध्रुव नानिकराम साहू भगवानी राम साहू उपसरपंच नोहर राम श्रीवास पालेंद्र साहू सहित पटवारी संघ के पदाधिकारी एवं राजिम तहसील हल्का के सभी राजस्व पटवारी एवं कृषक गन काफी संख्या में उपस्थित रहे।