प्रज्ञा मंडल खड़मा में एक कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संपन्न ।

मुड़ागांव/कोरासी:-आज मंगलवार 30 मई को गायत्री जयंती एवं गंगा अवतरण दिवस के शुभ अवसर पर प्रज्ञामंडल खड़मा में एक कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े उत्साह एवं हर्ष के साथ संपन्न किया गया। ब्रह्मवादिनी बहनों द्वारा बड़े मधुर स्वर में प्रज्ञा गीत का गायन किया गया तथा चंदनसिंह ठाकुर द्वारा मां गायत्री एवं पाप नाशिनी मां गंगा के महत्व पर प्रकाश डाला गया।