
बीजापुर:- राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा योजना नवीन प्रयास आवासीय विद्यालयों (अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग) में विद्यार्थियों को कक्षा 9वी में प्रवेश हेतु जिला स्तरीय चयन परीक्षा 25 जून 2023 दिन रविवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक जिला मुख्यालय बीजापुर में आयोजित होगी। वर्ष 2023-24 में प्रयास विद्यालयों के कक्षा 9वी में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा एवं प्रवेश के संबंध में आवेदन प्रस्तुत करने संबंधी महत्वपूर्ण तिथि निर्धारित की गई है जिसके अंतर्गत आनलाईन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि 31 मई 2023 एवं अंतिम तिथि 12 जून 2023 रात्रि 12 बजे तक निर्धारित है। इसी तरह आनलाईन भरे गए आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 13 जून से 15 जून तक की जा सकती है एवं प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की तिथि 25 जून रविवार प्रातः 11 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक आयोजित होगी। आनलाईन आवेदन भरने के लिए http://eklavya.cg.nic.in/ PRSMS / student- Admission- Detail लिंक का अवलोकन किया जा सकता है। उक्त संबंध में आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी विभागीय वेबसाईट www.trible.cg.gov.in एवं जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास/परियोजना प्रशासक कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
