भाजयुमो के नए मंडल अध्यक्ष बने हेमराज माँझी,पार्टी के नेताओं ने दीं बधाई ।

गोहरापदर :- भारतीय जनता युवा मोर्चा ज़िला गरियाबंद की कार्यकारिणी घोषणा बीते दिनों संपन्न हुआ। जिसमें गोहरापदर के मंडल अध्यक्ष रूप में पीपलखूँटा के युवा नेता हेमराज माँझी को ज़िम्मेदारी दी गई हैं।हेमराज के मंडल अध्यक्ष बनने के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न माध्यमों से शुभकामनाएँ ज्ञापित की साथ ही भाजपा नेताओं ने गुलदस्ता भेंट करते हुए बधाई दी एवं पार्टी का गमछे से सम्मानित किया गया।नवनियुक्त भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हेमराज माँझी ने कहा की वह पार्टी की मज़बूती के लिए काम करेंगे और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर युवा मोर्चा को सशक्त बनाएँगे। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक डमरुधर पुजारी, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह माँझी, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति बोधनराम नायक, अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हलमन सिंह ध्रुवा, रामरतन मांझी, ज़िला महामंत्री पुनीतराम सिन्हा, जनपद अध्यक्ष नुरमति मांझी, मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी, सांसद प्रतिनिधि खगेश्वर नायक, महामंत्री तानसिंह माँझी, मोहित यादव, सोभित ध्रुवा, निर्भय सिंह ठाकुर, संजय दुबे, मनीष सिन्हा, भोजराज सिन्हा, जय अवस्थी, बेनुराम नागेश, लम्बोदर साहू, दीपचंद कश्यप, मोहना नेताम, श्रुति ध्रुवा, विनिता यादव, परमिला साहू, कीर्तनराम यादव, रुपसिंह मरकाम, ओमप्रकाश नागेश, दीपक सागर, गुनसागर यादव, देवीराम नेताम ने शुभकामनाएँ दीं।