
छुरा :- गरियाबंद ज़िले के प्रवास पर राष्ट्रीय एकता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीताराम सोनवानी, डा. सत्यजीत साहू, सुरज दुबे, अधिवक्ता संतोष ठाकुर, के साथ अध्यक्ष भुंजिया विकास प्राधिकरण गरियाबंद ग्वाल सिंग सोरी, गरियाबंद लघुवनोपज जिलाध्यक्ष कल्याण सिंग कपिल, ग्राम पंचायत लोहारी सरपंच प्रतिनिधि मूल सिंग ठाकुर, क्षेत्रीय किसान समिति अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर एवं अन्य वरिष्ठ साथियों के साथ पहुंचे।

जहां ग्राम कोदो पाली में तेईस आदिवासी गाँवों के प्रमुख सामाजिक बंधुओं से स्कुल परिसर में पेड़ के छाँव में बैठक के दौरान टीम के साथ भेंट मुलाकात हुआ। तत्पश्चात इस बैठक में जैविक कृषि को लेकर कृषि अधिकारी और जैविक कृषि के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बीज उपचार को लेकर जैविक खेती को किस प्रकार बड़ायें आगे क्या संभानाएं बन सकती है ।

साथ ही सरकार के द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सभा को जागरूक किया। मिलेट कृषि को बढ़ावा देने के संदर्भ में भी बहुत सी बहुमुल्य जानकारी दी गई,आदिवासियों के जल जंगल ज़मीन को लेकर किये गये संकल्प को लेकर बातचीत भी हुई। साथ ही क्षेत्र के भिन्न भिन्न समस्याओं पर ग्रामीणों ने बात रखी जिसके निदान हेतु रूपरेखा तैयार करने हेतु गहन चर्चा भी की गई।
