धार्मिक ज्ञान प्रतियोगिता हेतु सात दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ।

रायपुर :- धर्म जागरण रायपुर द्वारा बच्चों में संस्कार के लिए धार्मिक ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इस तरह के आयोजन का यह दूसरा साल है।
आज से 11 साल से 18 साल तक के बच्चों के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया, लगभग 150 बच्चों ने आज ऑनलाइन प्रशिक्षण में भागीदारी ली। धर्म जागरण के जिला संयोजक-शशि व्यास ने बताया कि आज प्रशिक्षण का पहला दिन था बहुत सारे प्रतिभागी अभी इसमें जुड़ने बाकि है, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड से भी अभिभावक इस प्रशिक्षण में अपने बच्चों को शामिल करने के लिए अपनी इचछा हमसे जाहिर किए है। ज्ञात हो कि प्रतियोगिता 4 जून को स्वामी प्रणवानंद एकेडमी में होगी जिसमें 04 वर्ष से 18 वर्ष की आयु के बच्चे भागीदारी लेंगे। प्रतियोगिता आयु वर्ग के हिसाब से होनी है जिसे तीन श्रेणियों में रखा गया है ।