भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने अवैध शराब बिक्री पर शिकंजा कसने को लेकर तहसीलदार को सौपा ज्ञापन l 

मगरलोड : – मौजूदा वक्त में गांव – गांव में खुलेआम बिक रहे अवैध शराब पर लगाम लगाने और अवैध शराब परिवहन करने वालो पर उचित कार्यवाही करने की मांगों को लेकर शुक्रवार को भारतीय शक्ति चेतना पार्टी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा मगरलोड के संयुक्त तत्वाधान में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जंहा मुख्यरुप से पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश्वर साहू, प्रांतीय प्रवक्ता मौरध्वज साहू, प्रांतीय जनप्रतिनिधि लीलाराम, जिला सचिव ओमप्रकाश साहू ,तहसील अध्यक्ष सोहनलाल साहू ,सहित बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।