
राजिम :- चौबेबांधा में संचालित अवैध रेत खनन पर कार्यवाही करते हुए मौके पर मौजूद चैन माउंटेन को सील और रेत से भरे एक हाईवा को जब्त किया गया है। खनिज विभाग के जिला अधिकारी फागू राम नागेश ने बताया कि यह खनिज विभाग, राजस्व विभाग, और पुलिस की सयुक्त कार्यवाही है, जिले में कुछ लोगों द्वारा नियम विरुद्ध अवैध तरीके से नदी में रेत खनन का कार्य किया जा रहा है, जिसकी शिकायत पर ये कार्यवाही की गई है, आगे भी अवैध रेत खदान संचालित करने वालों पर कार्यवाहियां जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि में चौबेबांधा नवीन मेला मैदान आरक्षित किया गया है। राजिम चौबेबांधा दोनों को मिलाकर प्रदेश का प्रसिद्ध माघी पुन्नी मेला आने वाला वर्ष में लगेगा। इसके लिए नदी में घाट बनाई जा रही है वही एनीकट के सुधार कार्य होने के चलते नदी से पानी को छोड़ दिया गया है अब नदी सूख गई है जिसका फायदा उठाते हुए रेत माफियाओं ने रेत निकालना प्रारंभ कर दिए थे। यह भी बताना जरूरी है कि लगातार रेत निकलने के कारण पानी का लेवल तेजी से नीचे जा रहा है। यदि विभागीय अधिकारी के द्वारा कार्यवाही नहीं किया जाता तो आने वाले वर्षों में पानी की विकराल समस्या हो जाती। स्थानीय लोग लगातार मांग कर रहे थे कि शीघ्र एनीकट के सुधार कर इन्हें पानी से भरा जाए ताकि भीषण गर्मी में लोगों को निजात मिले। विभाग के करवाई कर चैन फाउंटेन मशीन को सील कर हाईवा जप्त किया गया है इससे रेत उठाव बंद हुई है अब स्थानीय लोग राहत के साथ लिए हैं।
