सोनिया-राहुल गांधी ने क्यों किया छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा का भूमि पूजन?

बालोद-गुरुर :- संसद भवन के उद्घाटन को लेकर देश व प्रदेश की राजनीति गरमा गई हैं। नव निर्मित संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने जा रहे हैं। इस उद्घाटन कार्यक्रम का कांग्रेस समेत 19 पार्टियां बहिष्कार कर रही हैं। विपक्षी दल की पार्टियां संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से करवाने की मांग कर रही हैं। भाजपा नेत्री संध्या अजेंद्र साहू ने मामले को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाने वालों से मैं पूछना चाहती हूं कि क्या सोनिया और राहुल गांधी राज्यपाल हैं या राष्ट्रपति हैं जिन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा का भूमिपूजन किया। उन्होंने ऐसा किस अधिकार के तहत किया। कांग्रेस के नेताओं ने उस कार्यक्रम का बहिष्कार क्यों नहीं किया? कांग्रेस सवाल उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांक के देखें, फिर विरोध करें। भाजपा ने आदिवासी समाज का हमेशा से सम्मान किया हैं। जिसका उदाहरण आज प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं।