
अमलीपदर :- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमलीपदर के अध्यक्ष ललिता यादव के नेतृत्व में झीरम घाटी नक्सली हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि वरिष्ठ पदाधिकारी सुरक्षाबलों सहित नक्सली हिंसा में शहीद हुए उन सभी को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया गया 25 मई 2013 को झीरम घाटी के नक्सली हमले में शहीद नेता नंद कुमार पटेल जी महेंद्र कर्मा जी उदय मुदलियार जी एवं शहीद हुए 21 नेताओं व हमारे साथियों के पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें मुख्य रुप से ललिता यादव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमलीपदर जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़, जीवन लाल यादव , गोवर्धन ताम्रकार, भीमसेन यादव, अनिरुद्ध पटेल, गुमान यादव, जग बंदु यादव राकेश यादव, योगेन निषाद ,इंदर निषाद ईश्वर निषाद पद्मन पटेल राजू पटेल कुषल यादव लोचन पटेल,चितरु निषाद, सदानंद पटेल, अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
