बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा के बेटे छविंद्र नाखुश दिखे झिरम कांड के जाँच प्रक्रिया।

दंतेवाड़ा :- कवासी लखमा और अमित जोगी की भी नार्को टेस्ट की माँग की।झीरम कांड को 10 साल गुजर गए है, लेकिन इस बड़े हमले का सच सामने नही आया है। 10 वी बरसी पर शहीद स्व महेन्द्रकर्मा के बेटे छविंद्र कर्मा ने भाजपा को तो घेरा ही है अपनी सरकार को भी नहीं छोड़ा है। मीडिया से रूबरू होते हुए शहीद महेंद्र कर्मा के पुत्र और छत्तीसगढ़ पीसीसी सदस्य छविंद्र कर्मा ने मीडिया को बयान दिया। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने इस बड़ी वारदात का सच सामने नही आने दिया है। 25 मई 2013 को नक्सलियों ने इस बड़ी घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान जो पुलिस के आला अफसर थे और नेता थे उनका सबका नार्को टेस्ट होना चाहिए। बता दे इस नक्सली हमले में कांग्रेस के टॉप की लीडर शिप शहीद हो गई थी। झीरम 10 वी बरसी के अवसर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम दंतेवाड़ा पहुंचे और उन्होंने ने झीरम हमले में शहीद महेंद्र कर्मा के मूर्ति पर माल्या अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शहीद महेंद्र कर्मा के पैतृक गांव फरसपाल में बरसी कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था जिसमें कांग्रेस बीजेपी के दिग्गज नेताओं सहित सभी पार्टी के कार्यकर्ता के साथ आस पास के सभी ग्रामीण उपस्थित रहे।