सुनील और तेजराम ने भरा प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिये नामांकन।

राजिम – छत्तीसगढ़ मरार पटेल समाज का प्रदेश स्तरीय चुनाव 28 मई दिन रविवार को सम्पन्न होना है, जिसमे नामांकन फार्म भरने का समय दिनांक 21, 22 व 23 मई को निर्धारित किया गया था।सोमवार को छत्तीसगढ़ मरार पटेल समाज के रायपुर के प्रदेश कार्यलय में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के लिये राजिम राज के अध्यक्ष तेजराम पटेल व प्रदेश अध्यक्ष के लिये सुनील पटेल ने अपना नामांकन समाज विकास मंच की ओर से भरा। वर्तमान में कार्यकारी अध्यक्ष के उम्मीदवार तेजराम पटेल प्रदेश के महामंत्री व राजिम राज के अध्यक्ष है, वही सुनील पटेल प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में समाज की सेवा कर रहे है, उक्त अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष प्रत्यासी तेजराम पटेल व प्रदेश अध्यक्ष प्रत्यासी सुनील पटेल ने प्रेसवार्ता में बताया कि विगत 10 वर्षों में पूरे छत्तीसगढ़ में हमारे समाज का संगठन बहुत मजबूत हुवा है, गांव, तहसील, राज व जिला प्रदेश स्तर पर समाज सक्रिय होकर कार्य कर रहा है, समाज की मुख्यधारा में युवा, महिलाओं व कर्मचारियों को भी जोड़ा गया है, आज सभी वर्ग के लिये समाज मे जुड़कर समाज सेवा के लिये आगे आये है, पूरे छत्तीसगढ़ के हर जिला, राज, तहसील व ग्राम स्तर पर वृहद शाकाम्भरी महोत्सव का आयोजन समाज कर रहा है, जिसमे छत्तीसगढ़ के तमाम नेता मंत्री व मुख्यमंत्री जी को आमंत्रित कर समाज की संगठन शक्ति एकता व ताकत को समय समय पर प्रदर्शित किया जा रहा है, हमारे समाज के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र नायक पटेल व उनकी प्रदेश टीम के कुशल नेतृत्व प्रदेश वर्ष युवक युवतिय परिचय सम्मेलन, प्रदेश स्तरीय शाकाम्भरी महोत्सव व आदर्श विवाह को प्रोत्साहित करने छात्र छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाते हुये बालक छात्रवास भवन का निर्माण किया गया है, शहरी क्षेत्रों में पसरा शुल्क माफ, शाकाम्भरी आयोग का गठन, कृषक कल्याण बोर्ड में 3 पद मरार पटेल समाज के लिये आरक्षित करना, समाज की आराध्य देवी माँ शाकाम्भरी योजना शासन द्वारा चलना, हमारे समाज के लिये बहुत बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने समाज के सामने अपना संकल्प पत्र जारी करते हुये कहा कि यदि हम चुनाव जीतते है तो नया रायपुर में भव्य कार्यलय व बालिका छात्रवास बनाने , हमारे महान समाज सुधारक ज्योतिम्बा फुले माता सावित्री फुले के नाम पर राजधानी में चौक का नाम करण पर जोर देने, ग्रामीण क्षेत्रो में पसरा शुल्क माफ करने, राज जिला तहसील को सशक्त करने युवाओं को केरियर मार्गदर्शन देने, आधुनिक व उन्नत कृषि के साथ कोल्ड स्टोरेज की मांग शासन से करने राजनैतिक, शौक्षणिक सामाजिक जागरूकता पर जोर देने की बात कही। उक्त अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र नायक पटेल, सहित 52 राज के राज अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष , तहसील अध्यक्ष सहित सैकड़ो की संख्या में समाज के लोग सभी जिला से उपस्थित हुये , वही दूसरी ओर रविवार को तीन पैनल ने अपना नामांकन फार्म पहले से ही भर लिये है जिसमे रायपुर के जिला अध्यक्ष अभनपुर व नवापारा हौंडा शो रूम के संचालक ईश्वर पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष कन्हैया पटेल निवासी उक्त अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भी दावेदारी प्रस्तुत कर चुनाव जीतने का दावा करते हुये पूरे छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिला के राज के मतदाताओं से मिलकर अपना समर्थन मांग रहे है। उक्त अवसर पर राजेन्द्र नायक पटेल, जिला अध्यक्ष सोमनाथ पटेल, राजिम राज संरक्षक नारायण पटेल, सचिव नारायण पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महासमुन्द पवन पटेल, खेलु पटेल, अमर सिंग पटेल, बहुत पटेल, रामेश्वर पटेल, शंकर पटेल, यज्ञदेव पटेल, राजकुमार पटेल, शिव पटेल, दुलेश्वर पटेल, केशव पटेल, प्रह्लाद पटेल, घनश्याम पटेल, ललित पटेल, शोभाराम पटेल, गेंदलाल पटेल, मालिकराम पटेल, फिरंगी पटेल, संतोष पटेल, शिया राम पटेल, राजेन्द्र पटेल, कुबेर पटेल, कैलाश पटेल, नन्दकुमार पटेल, बिष्णु पटेल, कुंजबिहारी पटेल, सहित सैकड़ो समाजिक पदाधिकारी उपस्थित हुये।।