मंडलो मे कार्यकर्ताओ से रूबरू होंगे अखिलेश सोनी।


सुरेन्द्र मिनोचा
एम सी बी :- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार मण्डल प्रवास का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, जिसमे मनेन्द्रगढ़ विधान सभा एवं भरतपुर – सोनहत विधानसभा के मण्डलों में प्रवास हेतु प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग अखिलेश सोनी को प्रवास बैठक का प्रभारी बनाया गया है। संगठनात्मक प्रवास दिनांक 28, 29, 30 मई 2023 को होना सुनिश्चित हुआ है, जिसमे एम सी बी जिला के समस्त मंडलो मे प्रवास होना है ।अखिलेश सोनी दिनांक 28/05/23 दिन रविवार को मनेन्द्रगढ़ विधान सभा के चिरमिरी , हसदेव व मनेन्द्रगढ़ मंडलो के प्रवास पर होंगे रात्रि विश्राम मनेन्द्रगढ़ मे होगा ,दिनांक 29/05/2023 दिन सोमवार को नागपुर मंडल के ( कठोतिया), केलहारी, कुंवारपुर मे प्रवास होगा रात्रि विश्राम जनकपुर मे होगा एवं 30/05/2023 मंगलवार को जनकपुर, कोटाडोल मंडल मे प्रवास पर रहेंगे।जिला के समस्त मंडलो मे प्रभारियों को नियुक्त किया गया है,नियुक्त प्रभारी बैठक की गंभीरता एवं समय का ध्यान रखते हुये कार्यक्रम प्रभारी मण्डल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों से संपर्क कर दिनांक एवं समयानुसार मण्डल की कार्यसमिति एवं प्रवास बैठक को प्रभावशील करना सुनिष्चित करेंगे।मण्डल की बैठकों मे मण्डल मे निवासरत समस्त जिले के पदाधिकारी / कार्यसमिति, मण्डल के पदाधिकारी / कार्यसमिति के सदस्य, स्थाई एवं विशेष आमंत्रित सदस्य, शक्ति केन्द्र के प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष / सचिव,वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति व फोटो सेशन का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया है। प्रवास बैठकों के प्रभारी अखिलेश सोनी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी मौजूद रहेंगे।कार्यक्रम के प्रभारी, बैठक स्थल पर बैठक मे प्रवास प्रभारी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष को अपने साथ ले जाना सुनिश्चित करेंगे।बैठक के सफलता पूर्वक क्रियान्वयन की जवाबदेही मण्डल अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी की रहेगी। उक्ताशय की जानकारी मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता ने दी।