
नवापारा राजिम :- गौठान में हो रहा मनरेगा सहित चौदहवा व पंद्रहवा वित्त कि राशि खर्च, राजीव अग्रवाल, गौठानो मे पानी, छाँव की भारी कमी, स्थिति काफी दयनीय प्रदेश भाजपा के आह्वान पर चलबो गौठान- खोलबो पोल अभियान नवापारा भाजपा मण्डल अंतर्गत जोर शोर से जारी है, जिसमे बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्त्ता समीपस्थ गाँव छांटा, सोंठ, परसदा, मंदलोर व नवागांव (ल ) का निरिक्षण किया और वहां पर व्यवस्थाओ का जायजा लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ जमकर हल्ला बोला. कार्यक्रम के प्रभारी राजीव अग्रवाल थे, वही उनके साथ पूर्व क़ृषि मंत्री चन्द्रशेखर साहू भी उपस्थित हुए, जिन्होंने भाजपा कार्यकर्त्ताओ के साथ इन गाँव मे बने गौठान और मुख्यमंत्री द्वारा गौठान को लेकर जो बड़ी बड़ी बाते की जाती है, उनका जमीन हकीकत जानने का प्रयास किया गया। वही गौठान मे कार्यरत महिला समूह की कार्यकर्त्ता व गाँव के ग्रामीणों से बातचीत कर गौठान से सम्बंधित पंचनामा भी तैयार किया। श्रीअग्रवाल ने अपने निरीक्षण पश्चात कहाकि गौठान के नाम पर बड़े भ्रष्टाचार जारी है, भाजपा के चलबों गौठान, खोलबो पोल के अभियान से इतना भयभीत हो गए है कि कुछ गाँव के गौठान मे तों ताला लगा दिया गया था, और गौठान समिति के अध्यक्ष -सरपंच किसी ने फ़ोन उठाना तक उचित नहीं समझा, छांटा गाँव में तों गौठान का निर्माण ही नहीं हुआ है, क्योंकि गाँव के सरपंच का साफ कहना है कि इस गौठान योजना के लिए उन्हें सरकार द्वारा कोई मद नहीं दिया जाता. केवल मनरेगा, 14 वा – 15 वा वित्त आयोग का पैसा लगाने को कहते है, जो अनुचित है, ग्रामीणों का पैसा वे इस योजना में लगाकर उनके साथ विश्वासघात नहीं करना चाहते है, इन पांच गाँव मे नवागांव (ल ) व छांटा को छोड़कर किसी भी गाँव मे ठीक से किसी भी चीज का साधन नहीं है, किसी भी गाँव मे 300 की संख्या गौधन देखने को नही मिली। पुरे गौठान निर्माण मे मनरेगा सहित 14 वां व 15 वां वित्त योजनाओ का उपयोग किया गया है, जिस मनरेगा के कार्य से 200-300 लोगो को काम मिलना चाहिए वहां की राशि का उपयोग दूसरे काम मे किया जा रहा है, गाँव के गौठान समितियों मे कांग्रेसी कार्यकर्त्ता ही समिति के अध्यक्ष के रूप मे मनोनीत है, नवागांव (ल ) में तों सरपंच ही गौठान समिति का अध्यक्ष बना हुआ है, गोबर खरीदी बिक्री मे कोई पारदर्शिता नहीं है, पंजीकृत गौ मालको की संख्या समझ से परे है। कभी गोबर खरीद रहे हैँ कभी नहीं. महिला समूह मे कार्यरत किसी भो सदस्य को 10 हजार रूपये नहीं मिल रहा है, नवागांव ( ल ) में महिलाये गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाकर अपने पूरी भुगतान राशि के लिए तरस रही है। 600 बोरी वर्मी कम्पोस्ट बेचने के बदले मात्र 75 हजार रूपये ही प्राप्त है, सोंठ में तों समूह कि महिलाओ ने अपने ऊपर प्रताड़ित होने का आरोप लगाया। स्व स्वहायता समूह की बहने भी काफ़ी दुखी है, किसी भी गौठान मे 19 लाख के लायक काम नहीं हुए है, सोंठ व मंदलोर मे छाँव के भी उचित व्यवस्था नहीं है, छाँव के लिए बने छत भी नीचे गिरे पड़े है। गायों के पेयजल के लिए बने टैंक गन्दगी से भरा पड़ा है, कुल मिलाकर कहे तों गौठानो की स्थिति काफ़ी दयनीय है, और सचमुच 1300 करोड़ रूपये का घोटाला हुआ होगा यह प्रतीत हो रहा है, पूर्व क़ृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने भी कहाकि प्रदेश सरकार कि महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरुवा, घूरवा, बारी, पूरी तरह से विफल साबित हो रही है, गौ माता के गौ ठान के नाम पर और उनकी देखरेख के नाम पर एक बहुत बड़ा घोटाला प्रदेश में हुआ है, जिसमे जाँच कि जरुरत है। जाँच एजेंसी इस योजना को लेकर जाँच करेगा तों इसमें व्याप्त बड़ा घोटाला उभरकर सामने आएगा। उन्होंने कहाकि प्रदेश भाजपा की इस मुहीम से कांग्रेस सरकार पूरी तरह से घबरा गई हैँ, और अब पुलिस को भाजपा कार्यकर्ताओ को पीछे लगा दी हैँ. प्रदेश सरकार गौठान के नाम पर जो भ्रष्टाचार का खेल खेल रही हैँ वह सामने आएगा, गौठान, गौ माता के नाम पर करोड़ों का यह घोटाला अब जल्द ही पर्दाफाश होगा।

उन्होंने कहाकि वे यह रिपोर्ट पार्टी के उच्चाधिकारियो को सौंपेंगे और बताएँगे की किस तरफ से भर्ष्टाचार अभनपुर क्षेत्र अंतर्गत इन गाँव मे हुआ हैँ, इस दौरान उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, जिला मंत्री परदेशी राम साहू, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक विजय गोयल, प्रदेश भाजयुमो विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन, अनुसूचित जाति मोर्चा से दयालु राम गाड़ा, मंडल महामंत्री नवल साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा से योगेंद्र ध्रुव, जनपद सदस्य कमलनारायण साहू, सोंठ सरपंच सेवाराम यादव, भाजयुमो अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, पार्षद प्रसन्न शर्मा, मयाराम साहू, भूपेंद्र सोनी, धीरज साहू, प्रितेश साहू, भूषण सोना, वीरेंद्र साहू, शुभम सिंह, दिनेश टंडन, ईश्वरी देवांगन, देव कुमार टंडन सहित बड़ी संख्या मे पार्टी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
