भारतीय रसोई टमाटर के बिना अधूरी मानी जाती है। आईए जानते हैं टमाटर की भूमिका और नुकसान के बारे में।

राजिम:- भारतीय रसोई टमाटर के बिना अधूरी मानी जाती है। सब्जियों में इसकी भूमिका अहम होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। टमाटर में मौजूद गुणों के कारण इसकी गिनती सूपर फूड के तौर पर की जाती है। यही कारण है कि स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम बात करेंगे इस गुणकारी टमाटर के फायदे, उपयोग और टमाटर के नुकसान के बारे में।

टमाटर के फायदे –टमाटर खाने के फायदे कई सारे हैं। लेख के इस भाग में हम उन्हीं फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, लेकिन उससे पहले हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि टमाटर किसी गंभीर बीमारी का इलाज नहीं है। यह केवल उनके लक्षणों को कुछ हद तक कम कर सकता है। चलिए अब जानते हैं, टमाटर खाने के फायदे :

1. दांतों और हड्डियों के लिए:- दांतों व हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए टमाटर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर ऑफ बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित शोध के मुताबिक, टमाटर लाइकोपीन से समृद्ध होता है, जो हड्डियों को नुकसान पहुंचने से बचा सकता है।

इसके अलावा टमाटर कैल्शियम से भी समृद्ध होता है  बता दें कि शरीर का लगभग 99 प्रतिशत से अधिक कैल्शियम को हड्डियों और दांतों में जमा होता है, जो उन्हें मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है ऐसे में यह माना जा सकता है कि दांतों व हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए टमाटर का सेवन लाभकारी हो सकता है।

2. आंखों के रोग में लाभदायक:-
टमाटर के सेवन से आंखों की बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके लिए टमाटर में पाया जाने वाला विटामिन-सी लाभकारी साबित हो सकता है। बताया जाता है कि एंटीऑक्सीडेंट के रूप में विटामिन-सी कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। साथ ही यह आंखों को रोगमुक्त रखने में भी सहायक हो सकता है । ऐसे में यह माना जा सकता है कि आंखों को स्वस्थ रखने के लिए टमाटर खाना फायदेमंद साबित हो सकता है।

3. वजन कम करने में सहायक:-एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो टमाटर के रस के सेवन से शरीर के वजन और चर्बी को कम किया जा सकता है। इसके अलावा, टमाटर फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है। वहीं, फाइबर वजन नियंत्रण करने में काफी हद तक मददगार साबित हो सकता है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि वजन कम करने के लिए टमाटर जूस पीने के फायदे देखे जा सकते हैं।

4. मधुमेह के लिए:-मधुमेह की समस्या में भी टमाटर के फायदे देखे जा सकते हैं। दरअसल, टमाटर में मौजूद नारिंगिन नामक कंपाउंड एंटीडायबिटिक प्रभाव प्रदर्शित कर सकता है जो ब्लड ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा, टमाटर का जूस लाइकोपीन, बीटा-कैरोटीन, पोटेशियम, विटामिन-सी, फ्लेवोनॉइड, फोलेट और विटामिन-ई से समृद्ध होता है, जो टाइप 2 मधुमेह के जोखिमों को बढ़ने से रोक सकता है। इस आधार पर कह सकते हैं कि डायबिटीज के आहार में टमाटर का जूस पीने के फायदे हो सकते हैं।

5. कैंसर के लिए:-लाल टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है जो कि एक कैरोटीनॉयड है। यह कंपाउंड कैंसर के खिलाफ कीमो प्रिवेंटिव गुण प्रदर्शित कर सकता है। इसके अलावा, लाइकोपीन में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण भी होते हैं, जो कैंसर की समस्या को बढ़ने से रोकने मदद कर सकते हैं । इस आधार पर मान सकते हैं कि टमाटर खाने के फायदे कैंसर के जोखिम को कम करने में देखे जा सकते हैं।

6. ब्लड प्रेशर के लिए:-उच्च रक्तचाप की समस्या में भी टमाटर खाने के फायदे देखे जा सकते हैं। बता दें कि टमाटर के अर्क में लाइकोपीन, बीटा कैरोटीन और विटामिन-ई जैसे कई कैरोटीनॉयड मौजूद होते हैं। ये सभी एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम कर सकते हैं जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद कर सकते हैं। साथ ही लाल टमाटर के अंदर पाए जाने वाले ये सभी पोषक तत्व रक्तचाप को भी कम करने में प्रभावी सिद्ध हो सकते हैं।

7.गर्भावस्था में उपयोगी:-टमाटर के औषधीय गुणों के कारण इसका इस्तेमाल गर्भावस्था में भी उपयोगी हो सकता है। दरअसल, टमाटर फोलेट से समृद्ध होता है, जो गर्भ में पल रहे भ्रूण को न्यूरल ट्यूब दोष यानी रीढ़ की हड्डी और मस्तिष्क से जुड़े रोगों से बचाने में मदद कर सकता है। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि टमाटर के गुण प्रेगनेंसी में महिलाओं को काफी हद तक फायदा पहुंचा सकते हैं।

टमाटर का उपयोग :-आइए जानते हैं पोषण से भरपूर टमाटर के फायदे पाने के लिए टमाटर का उपयोग कैसे कर सकते हैं ।

1. टमाटर का सूप
सामग्री :

400 ग्राम टमाटर
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 कप फैट फ्री दूध
1 चम्मच लहसुन पाउडर
आधा चम्मच पिसी हुई काली मिर्च
2 बड़े चम्मच ताजा तुलसी
1 स्लाइस टोस्ट
कैसे करें इस्तेमाल।

टमाटर और लाल मिर्च को ब्लेंडर में अच्छी तरह पीस लें। एक पैन में टमाटर व मिर्च का तैयार मिश्रण डालें और मध्यम आंच पर 10 मिनट तक उबालें।
अब दूध, लहसुन पाउडर व काली मिर्च डालें और 5 मिनट तक उबाल लें।
अब इसमें तुलसी डालें और सर्व करें।
2. टमाटर की सलाद:-
सामग्री :

2 बड़े टमाटर
2 बड़े चम्मच सेब का सिरका
1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल
1 बड़ा चम्मच ताजा तुलसी
आधा चम्मच नमक
आधा चम्मच पिसी हुई काली मिर्च

कैसे करें इस्तेमाल:

टमाटर को बड़े-बड़े टुकड़ों में काटकर प्लेट में रख दें।
फिर एक कटोरी में सेब का सिरका, तेल और तुलसी को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें।
सबको मिलाने के बाद इसमें  तब तक अच्छे से मिलाएं, अब नमक और काली मिर्च मिलाएं और सर्व करें। टमाटर के उपयोग के बाद जानते हैं सही टमाटर के चयन और उसको सुरक्षित रखने के टिप्स।
आगे पढ़ते रहें टमाटर के उपयोग के बाद जानते हैं सही टमाटर के चयन और उसको सुरक्षित रखने के टिप्स।

टमाटर का चयन कैसे करे और लंबे समय तक सुरक्षित कैसे रखे?
अच्छे टमाटर का चयन कैसे करें व इन्हें स्टोर करने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसके बारे में नीचे विस्तार से बता रहे हैं:

कैसे करे चयन :पके और कड़क टमाटर ही चुने जो कि कहीं से भी नरम और खरोंच वाले न हों।टमाटर ठंड के प्रति काफी संवेदनशील होते हैं। यह टमाटर के पकने की प्रक्रिया को प्रभावित कर इसके स्वाद को भी कम कर सकते हैं।

स्टोर करने का तरीका:टमाटर को धूप में नहीं रखना चाहिए। इसे कमरे के सामान्य तापमान पर रखा जा सकता है और इसे जितना जल्दी हो सके उपयोग कर लेना चाहिए।पूरी तरह से पके हुए टमाटर रेफ्रिजरेटर में रखें। फ्रिज में ये 2-3 दिन तक ताजा रहेंगे।डिब्बाबंद टमाटर कई किस्मों में आते हैं जैसे कटे हुए, कैचअप, सूप व चटनी आदि।डिब्बाबंद टमाटर का सेवन छह महीने के भीतर किया जा सकता है।अगर ज्यादा टमाटर है तो टमाटर को फ्रिज में भी रख सकते हैं।

अब बारी है टमाटर के नुकसान के बारे में जानने की।

टमाटर के नुकसान:-
टमाटर खाने के फायदे जानने के साथ-साथ टमाटर से होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी होनी जरूरी है, क्योंकि अधिक मात्रा में इसका सेवन हानिकारक हो सकता है। इसलिए यहां हम टमाटर के नुकसान बता रहे हैं, जो कुछ इस प्रकार है :

वैसे तो टमाटर से होने वाली एलर्जी बहुत कम ही पाई जाती है, लेकिन फिर भी इसके पराग से ब्रीथिंग संबंधी एलर्जी हो सकती है, जिसे ओरल एलर्जी सिंड्रोम कहा जाता है।
इसके अलावा, अगर कोई हृदय रोग से संबंधित दवाइयों का सेवन कर रहे हो तो ऐसे में उन्हें टमाटर का सेवन डॉक्टर से पूछ कर ही करना चाहिए। दरअसल टमाटर पोटेशियम से समृद्ध माना जाता है। यह यह रक्त में पोटेशियम के स्तर को बढ़ा सकता है, जो हृदय संबंधी जोखिमों को बढ़ा सकता है।
यही नहीं, अगर कोई किडनी संबंधित समस्या भी झेल रहे हैं तो उन्हें भी टमाटर के सेवन से पहले एक बार डॉक्टरी सलाह जरूर लेनी चाहिए।
गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज की समस्या में टमाटर के सेवन की सलाह नहीं दी जाती है। टमाटर में मौजूद एसिड इस समस्या को और बढ़ा सकता है।
टमाटर खाने के फायदे और नुकसान दोनों हैं। ऐसे में अगर टमाटर के नुकसान से बचकर टमाटर खाने के फायदे प्राप्त करना चाहते हैं तो सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे अकेले या फिर अन्य सब्जियों के साथ मिलाकर भी पकाया जा सकता है। इसके अलावा टमाटर का उपयोग स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा व बालों के लिए भी किया जा सकता है। ऐसे में अब आप बेझिझक टमाटर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।