लोकसभा प्रभारी लाम्बा कार्यकर्ताओ से हुए रूबरू।

सुरेन्द्र मिनोचा

एमसीबी :- भारतीय जनता पार्टी के जोगेश लांबा लोकसभा प्रभारी सरस्वती शिशु मंदिर बडा बाजार मे एमसीबी जिले के कार्यकर्ताओ पदाधिकारिगण से रूबरू हुए।मुलाकात के दौरान महा सम्पर्क अभियान की रूपरेखा तैयार की गई।छत्तीसगढ सरकार की नितियो को मंडल के समस्त कार्यकर्ताओ से घर घर जा कर सम्पर्क अभियान चालू करने का निर्देश दिया गया

चिरमिरी मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्य समिति की बैठक चिरमिरी के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल बड़ा बाजार में आयोजित किया गया । जिसमे जिला की संगठन प्रभारी उधेश्वरी पैकरा,जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी, मुख्य अतिथि पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा ,मनेन्द्रगढ़ के पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व संसदीय सचिव चम्पा देवी पावले, जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंग, प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रदीप सलूजा,जिला महामंत्री राम लखन सिंग,वीरेंद्र राणा ,मुकेश जायसवाल सहित एम सी बी जिला के जिला कार्यसमिति, पदाधिकारीगण, मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठ के संयोजक, मंडल के मंडल अध्यक्ष,महामंत्री सहित सोशल मीडिया,आई टी सेल टीम , मीडिया की टीम, नगर निगम के प्रतिपक्ष नेता संतोष सिंग, नगर पालिक के नेता प्रतिपक्ष सरजू यादव,नगर पंचायत की अध्यक्ष सरोज यादव, जनपद अध्यक्ष सोनमती उरे सहित जिला पंचायत के सदस्य दीर्घपाल सिंग, रविशंकर सिंग आदि सभी जेष्ठ,श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

बैठक मे वर्तमान सरकार की नीतियों को उजागर करने और लम्बे समय से छत्तीसगढ की जनता को छलने का कार्य कर रही ऐसी सरकार को अब सबक सिखाने की बात कही गई।उक्त बातो को लेकर लोक सभा प्रभारी जोगेश लांबा ने बताया कि छतीसगढ़ की भूपेश सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार मे से एक है। गोठानो के नाम पर छत्तीसगढ़ सरकार ने सिर्फ शासकीय पैसों का दुरपयोग ही किया है । साथ ही साथ उन्होंने शराब घोटाले को लेकर कहा कि प्रदेश की सरकार ने हांथ में गंगा जल लेकर कहा था हमारी सरकार आएगी तो हम प्रदेश मे पूर्ण शराब बंदी करेंगे लेकिन सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के साथ केवल विश्वास घात किया है।

सरकार की जितनी भी नीतियां हैं सभी प्रदेश मे विफल रही है । हमे इस आने वाले चुनाओ मे इसी विफलताओं एवं केन्द्र की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाना है। ताकि इस सरकार की सच्चाई जनता के सामने आ सके ।जोगेश लाम्बा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमें बूथ स्तर तक अपने सम्पर्क को पहुंचाना है।

साथ ही साथ जनसंपर्क के माध्यम से सोशल मीडिया,इलेक्ट्रोनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया को लेकर भी हमे अपनी गतिविधि बनाए रखनी है । आज सोशल मीडिया आम जन तक अपनी बात को पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है। हमे जन सम्पर्क के माध्यम से हर एक मतदाता तक पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने का काम करना है।