सीईओ ने की 11 रोजगार सहायक का स्थानांतरण l 

धमतरी :- मगरलोड जनपद पंचायत महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत ग्राम पंचायतों में कार्यरत रोजगार सहायक को कार्य एवं सुचारू रूप से संचालन हेतु 11 ग्राम पंचायत के रोजगार सहायकों को अस्थाई रूप से इधर से उधर किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मगरलोड द्वारा 16 मई को लिखित आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव होने का आदेश जारी किया गया है। जिसमें से ग्राम पंचायत मुडकेरा की रोजगार सहायक मयाराम सिन्हा को भंडारवाडी, ग्राम पंचायत भंडारवाड़ी के रोजगार सहायक अनीता सूर्यवंशी को सोनझरी, ग्राम पंचायत सोनझरी की रोजगार सहायक ललित कुमार मरकाम को मुडकेरा, तथा ग्राम पंचायत मेघा के रोजगार सहायक सुरेश साहू को खैरझिटी स्थानांतरण किया गया है। ग्राम पंचायत खैरझिटी की रोजगार सहायक हुलेश कुमार को अरौद, ग्राम पंचायत अरौद की रोजगार सहायक मेनका साहू को मेघा भेजा गया है। ग्राम पंचायत हरदी के रोजगार सहायक भीखम साहू को बेलौदी, ग्राम पंचायत बेलौदी की रोजगार सहायक शारदा रातरे को हरदी भेजा गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत करेली छोटी की रोजगार सहायक संतोष कुमार को छिपली एवं ग्राम पंचायत छिपली के रोजगार सहायक मोतीराम को मोहदी तथा ग्राम पंचायत मोहदी की रोजगार सहायक चित्ररा ध्रुव को करेली छोटी स्थानांतरण किया गया है।