भाजपा का चलबो गौठान – खोलबो पोल अभियान का आगाज कल से – संदीप शर्मा l 

गरियाबंद :- नरवा गरवा घुरवा बारी के फर्जी नारा से भुपेश सरकार में छत्तीसगढ़ को गर्त में डाल दिया है,14 वें और 15 वें वित्त की जो राशि पंचायतों को ग्रामीण मूलभूत के लिए केंद्र सरकार द्वारा दी गयी थी उसका भयंकर दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार किया गया है। उक्त आरोप भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पोल खोल अभियान के संभागीय प्रभारी संदीप शर्मा ने लगाया है। श्री शर्मा ने आगे बताया कि भुपेश सरकार द्वारा कथित रूप से बनाये गए 9 हजार से अधिक गौठानों में भयंकर अनियमितता कर ग्रामीण जनता के सुविधा के लिए भेजे गए पैसे का बंदरबांट अपने चहेतों में इस सरकार द्वारा की गई है, भ्रष्टाचार को उजागर करने भाजपा द्वारा पूरे 405 मण्डलों में 20, 21, 22 मई को *पोल खोल* अभियान की जाएगी। जनविरोधी भुपेश सरकार द्वारा कथित रूप से बनाये गौठानों का निरीक्षण कर वास्तविकता का पता लगाने भाजपा कार्यकर्ता गौठानों में जायेंगे और जनता द्वारा पंचनामा बनाने का काम भी करेंगे, इसके लिए पूरे गरियाबंद जिले के 10 मंडल में वरिष्ठ नेताओं को अतिथि बना कर भेजा जा रहा है। भाजपा का “चलबो गौठान खोलबो पोल” कार्यक्रम में आज पहुंचेंगे भाजपा नेता प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर कल 20 मई 2023 दिन शनिवार से सुबह 09:00 बजे छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काले करतूतों को उजागर करने “चलबो गौठान खोबो पोल” का कार्यक्रम को लेकर चिन्हांकित ग्रामों के गौठान में जाकर भूपेश बघेल के गौठान में हुए घोटालों को उजागर कर आम जन के बीच लाना है और 2023 में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के कमल खिलाना है इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं नेतृत्व करता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा एवं प्रदेश महिला मोर्चा के महामंत्री श्रीमती विभा अवस्थी के उपस्थिति में चलबो गौठान खोलबो पोल के कार्यक्रम को लेकर ग्राम चौबे बांधा, बरोड़ा, सुरसबंधा, जेन्जरा के गौठान में कार्यकर्ता सुबह 9:00 बजे से चिन्हांकित स्थलों से अभियान शुरू होगा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे चंदूलाल साहू पूर्व सांसद, संतोष उपाध्याय पूर्व विधायक, डॉ राम कुमार साहू पूर्व जिलाध्यक्ष, चंद्रशेखर साहू जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू जिला पंचायत सदस्य भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीमती अंजू नायक, भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद के उपाध्यक्ष महेश यादव, एवं कोषाध्यक्ष राहुल सेन, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा जितेंद्र सोनकर एवं युवा मोर्चा किसान मोर्चा मंडल एवं जिला के सभी पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी मंडल राजिम के सभी पदाधिकारी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न होगा।