
वट-सावित्री-व्रत!
🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳
अमावस्या ज्येष्ठ मास वट के समीप जा के,
सूत साथ प्रदक्षिणा
*करें अनुराग में!*
अमृत समान जल देव वृक्ष सींचकर,
दीप जला धूप रखें
*कंडे वाली आग में!*
बरगद समग्र सावित्री देवी रचे बसे,
मूल ब्रह्मा मध्य हरि
*शिव अग्रभाग में!*
सुहागन नारी हस्त यम पराजित वत्स,
सुरक्षा कवच बांधे
*अपने सुहाग में!*
– राजेश पाण्डेय वत्स 0519 ©️MPP6065K
🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️
अशेष शुभकामनाएँ!!
