आठ सूत्रीय मांग को लेकर पटवारी कर रहे अनिश्चितकालीन धरना l 

राजिम :- राजस्व पटवारी संघ कि प्रांतीय आव्हान पर लहसील शाखा राजिम कि समस्त पटवारीगण 15 मई से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है। अध्यक्ष खेमराज सेन, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, अनुज ध्रुव, विशाखा डोंगरे, आरती ठाकुर ने बताया कि विभिन्न मांगों एवं समस्याए कि निराकरण हेतु समय समय पर पत्राचार द्वारा व दिसंबर 2020 में संघ द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया गया था। जिस पर राजस्व मंत्री के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित किया गया था, परंतु आज पंर्यंत तक शासन द्वारा संघ की मांगों का उचित निराकरण नहीं किया गया। जिस वजह से राजस्व पटवारी संघ के समस्त पटवारी आठ सुत्रीय मांग जिसमें वेतन विसंगति दूर करने, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति, संसाधन एवं भत्ते स्टेशनरी भत्ता अतिरिक्त प्रभार कि हल्ले का भत्ता, पटवारी भर्ती हेतु योग्यता स्नातक किया जावे, मुख्यालय निवास की बाध्यता समाप्त करने एवं बिना विभागीय जांच के एफ. आई. आर नहीं करने की मांग शामिल है, जिसके समर्थन में राजस्व पटवारी संघ तहसील शाखा राजिम के समस्त पटवारी तहसील परिसर राजिम में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे है। इनमें प्रमुख रूप से संरक्षक राकेश साहू, कार्यकारिणी सदस्य पेनेंद्र साहू, कोमल वर्मा, सुशील साहू, टीकाराम त्रिवेंद्र, रामकृष्ण सिन्हा, भूपेंद्र साहू, क्षत्राणी वर्मा, कुसुमलता सिन्हा, भारतीय देवांगन, दीपमाला ठाकुर, मनीषा साहू आदि है।