छत्तीसगढ़ सर्व गडरिया समाज महासंघ की बैठक रायपुर में हुआ संपन्न।

रायपुर :- छत्तीसगढ़ सर्व गडरिया समाज महासंघ की बैठक संतोषी नगर स्थित गडरिया धनगर समाज भवन में 14 मई को आयोजित की गई थी बैठक के, पूर्व वीरांगना अहिल्या माता की प्रतिमा का पूजन समाजिक जनों द्वारा किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे लक्ष्मी नारायण महतो ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा उन बोर्ड संवर्धन बोर्ड के गठन, आश्वासन पर धन्यवाद दिया। बैठक को आगे बढ़ाते हुए महासचिव अजय हनसा ने बताया कि महासंघ का पंजीयन पूर्ण हो चुका है और पंजीयन प्रमाण पत्र को अवलोकन कराया गया।

सामाजिक एकीकरण के विषय पर आप ने बताया कि 5 फिरका का सन्मति प्राप्त हो चुका है। महासंघ द्वारा सामाजिक नियमावली के अवलोकन एवं परीक्षण हेतु समिति भी बनाई गई है, 31 मई को राजातालाब स्थिति माता प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर जयंती मनाई जावेगी महासंघ के संरक्षक चंद्रपाल धनगर के ऊपर असामाजिक तत्वों द्वारा 12 मई को हमला किया गया जिसकी निंदा करते हुए समाजिक जनों ने प्रशासन से कठोर कार्यवाही की मांग की है, और बैठक के अंत में उनके निवास जाकर हालचाल जाना बैठक में अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण महतो प्रभु दयाल मेषपाल हरीराम पाल राजाराम पाल लोरिक पाल मदन साटकर गोविंद धनकर पूर्ण इंद्रपाल मनोज धनकर अभिमन्यु धनगर धनेश धनगर एवं सदस्यगण उपस्थित रहे उक्त जानकारी नारायण प्रसाद पाली सामाजिक कार्यकर्ता गडरिया समाज छत्तीसगढ़ द्वारा दी गई।