कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 224 सीटो में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत जश्न का माहौल।

अमलीपदर :- कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ कर्नाटक में सरकार बना रही है इस ऐतिहासिक जीत का पूरे देश में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया जा रहा है। जिला गरियाबंद के अंतर्गत ग्राम अमलीपदर मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमलीपदर के अध्यक्ष  यादव के नेतृत्व में अपने कार्यकर्ताओं के संग कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया गया ग्राम पंचायत अमलीपदर बस स्टैंड में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा कर्नाटक जीत की जश्न पटाखे फोड़ कर व मिठाई बांटकर मनाया गया। कर्नाटक जीत के जश्न में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमलीपदर के अध्यक्ष  ललिता यादव, सेवंती पुजारी जिला उपाध्यक्ष, भोज नेताम, जीवन लाल यादव, अनिरुद्ध पटेल राजकुमार परमिला सिन्हा धनमती यादव प्रेम यादव सतीश यादव आशीष वाघे तरुण यादव राहुल यादव हेमराज यादव अनु मिश्रा गोवर्धन ताम्रकार यशराज पटेल बहुत से कांग्रेस कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।