
राजिम :- अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में संचालित संस्कार परंपरा के अंतर्गत बासीन इकाई के द्वारा ग्राम रावड़ में 11 जोड़े का विवाह दिवस उत्सव मनाया गया। मानव में देवत्व का उदय, धरती पर स्वर्ग का अवतरण पंडित श्रीराम शर्मा के देव वाक्य को चरितार्थ करते हुए ग्राम रावड़ के प्रज्ञा मंदिर में 11 जोड़े का विवाह दिवस उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें ग्राम प्रमुख, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत के सरपंच हलधर साहू, गायत्री परिवार के ब्लॉक समन्वयक टीकमचंद सेन, डॉ. ईश्वर सेन, चंद्रिका साहू, दुर्गा सेन, भारती सेन, दिलेश्वरी साहू, डॉ रमेश साहू, सरोज साहू, बरभांठा से सपत्नी दिलीप, बासीन से वेद भाई, दूधकैया से रामअवतार यादव, नीता साहू, उमा देवांगन, मनहरण टीकेश्वरी सेन, तामेश्वरी साहू, शकुन साहू, तोरण भारती निषाद, टेमन पद्मा साहू, कुंती पटेल, यशोदा साहू, गोविंद निषाद, इत्यादि सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को संपन्न कराने में गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी चंद्रलेखा गुप्ता एवं वरिष्ठ गायत्री परिजन श्रीमती एवं कुमारी का विशेष योगदान रहा।
