
सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एमसीबी जिलाध्यक्ष व उप सरपंच ग्राम पंचायत साल्ही केवल सिंह मरकाम ने बताया कि ग्राम पंचायत साल्ही के रोजगार सहायक बैजनाथ सिंह को हटाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की है और कार्यवाही किए जाने उच्च कार्यालयों मे भी आवेदन भेजा है, परंतु हर बार हमेशा आश्वासन ही मिलता रहा है, मामले को आगे चलकर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।आखिर आज तक सरपंच, विधायक व जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ के अधिकारी एक रोजगार सहायक के सामने घुटने क्यों टेकते आए हैं?जबकि उसी ग्राम पंचायत में पदस्थ प्रेरक को वर्ष 2015 में तात्कालिक व वर्तमान सरपंच रामबाई द्वारा एक लेटर के शिकायत मे बर्खास्त करवा दिया जाता है।वर्ष 2021-22 मे गौठान निर्माण कार्य को लेकर कितने शिकायत करने के बावजूद भी, यहां तक की मामला हाईकोर्ट मे जाने के बाद भी उच्च कार्यालयों द्वारा ग्राम पंचायत से न ही कोई सुझाव मांगा गया और न ही कोई बैठक करवाया गया। चाहे प्रेरक का मामला हो या फिर गौठान निर्माण कार्य का मामला हो। दोनों की स्थिति एक जैसी है।लेकिन वहीं पर रोजगार सहायक को बचाने के लिए तरह-तरह का हथकंडा एवं नियम कानून अपनाया जा रहा है।इस तरह का दोहरा नीति क्यों? चूंकि मामला विधायक गुलाब कमरो के गृहग्राम का है और विधायक हमेशा कहते हैं कि कांग्रेस सरकार मे कार्यवाही होती है और हर अधिकारी कर्मचारी संवेदनशील है। विधायक जी का कथनी और करनी वाकई सही है या दिखावा है यह देखना होगा। मेरे साथ एक तरफा फैसला कर दिया जाता है अब रोजगार सहायक के विरुद्ध अगला कार्यवाही दिनांक 18/05/2023 को होना है।आगे यह देखना होगा कि उसे बचाने या कार्यवाही करने मे कौन सी तरकीब अपनाते हैं।
