दसवीं मे सुनंदा ध्रुव 88.83/. अंक लेकर विद्यालय मे प्रथम।

मुड़ागांव/कोरासी:- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किया गया। जिसमें शासकीय हाई स्कूल पंक्तियां के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा। दसवीं में रिजल्ट 98.3% रहा। 51 विद्यार्थियों जो परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिसमें 50 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जिसमे अध्ययन कुमारी सुनंदा पिता जागेश्वर ध्रुव शिक्षक माता श्रीमती चुड़ामणी ध्रुव ग्राम द्वारतरा निवासी की बेटी ने 88.83% के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर कुमारी हिना 84.16% एवं तृतीय स्थान कुमारी नीलम 82% प्राप्त किया। प्रथमश्रेणी में 19 विद्यार्थी, द्वितीय श्रेणी में 25 विद्यार्थी एवं तृतीय श्रेणी में 06 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए समस्त विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर प्राचार्य आर.आर त्रिपाठी परीक्षा प्रभारी अजीत राम साहू, सुरेश कुमार साहू एवं समस्त शिक्षक एवं स्टाफ की कर्मचारियों के द्वारा शुभकामना दी गई।