परीक्षा में फेल छात्रा ने जहर खाकर की खुदकुशी करने की कोशिश।

मगरलोड :- मगरलोड थाना अंतर्गत ग्राम खैरझिटी में 10 वीं परीक्षा में फेल छात्रा ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश। फिलहाल छात्रा खतरे से बाहर है। जांच अधिकारी प्रधान आरक्षक कमलेश कुमार ध्रुव ने बताया कि 11 मई गुरूवार को थाना क्षेत्र के ग्राम खैरझिटी की 16 वर्षीय छात्रा कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा दिलाई थी। 10 मई को माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड ने सभी बोर्ड कक्षा परीक्षा की परीक्षा परिणाम घोषित कर दी गई थी। जिसमें 16 वर्षीय छात्रा फेल हो गई। जिस से आहत होकर शाम लगभग 5 बजे अपने घर में कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। परिजनों ने निजी वाहन से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड में भर्ती कराया गया। जो खतरे से बाहर है।