
मगरलोड :- मगरलोड जनपद पंचायत के सभा कक्ष में सचिवों का समीक्षा बैठक संपन्न हुआ आपको बता दें कि सचिवों की हड़ताल के बाद आज जनपद पंचायत ceo सी एस ध्रुव के द्वारा जनपद पंचायत के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। कुटीर उद्योग हेतु भूमि चिन्हाकित किये जाने के संबंध में चर्चा गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर खरीदी, वर्मी कंपोस्ट का उठाव पानी का गिरने से पहले रवि उत्पादन फसल से पैरा संग्रहण करना, गौठान में कम से कम तीन आजीविका गतिविधियों के संबंध में चर्चा सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण शत प्रतिशत पंचायतों में 15 मई तक दावा आपत्ती के संबंध में ग्राम सभा आयोजन संबंधी चर्चा स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्रों को ग्राम सभा में अनुमोदन हेतु चर्चा जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र पंजीयन त्वरित निराकरण हेतु चर्चा पंचायतों में समस्त कर वसूली के संबंध में चर्चा पंचायत शाखा से संबंधित सभी योजनाओं की समीक्षा जनपद पंचायत मगरलोड ceo सी एस ध्रुव द्वारा समस्त कार्यों को प्राथमिकता अनुसार समय सीमा में पुर्ण करने का निर्देश दिया गया।
