जोशी जी की वैचारिकी औऱ दीपक का कांग्रेस में जाना ? 

भोपाल-अवधेश पुरोहित

भोपाल :- जब पूर्व प्रधानमंत्री  इंदिरा गांधी ने देश पर आपातकाल थोपा तो स्वर्गीय कैलाश जोशी प्रथम पंक्ति के उन नेताओं में शुमार रहे, जिन्होंने कांग्रेस की ओर से प्रस्तावित ऐश्वर्य, वैभव, पद, प्रतिष्ठा के प्रलोभनों को ठुकरा कर जेल में निरुद्ध रहना पसंद किया। जब तक आपातकाल हट नहीं गया और कैलाश जोशी जैसे मूल्यनिष्ठ नेता अपने सिद्धांतो पर अडिग रहे, अमानुषिक परिस्थितियों वाला कारागार भोगा, मध्यप्रदेश में आप कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों का प्रतीक बने और यहां के मुख्यमंत्री पद को सुशोभित किया। जब वह मुख्यमंत्री थे तब मध्यप्रदेश भाजपा के चर्चित नेता उनके पास मिलने जाते थे तो जोशी सोने का बहाना करके उन नेता जी मिलने, से मना करदेते थे भाजपा के बरिष्ठ नेताओं के अनुसार नेता का एक मात्र काम था कि वह पार्टी के नाम पर चंदा करके रफा दफा करते थे? उन्ही भाजपा नेताओं का यह भी कहना है कि पार्टी के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे जी उन्हीं नेता जी हैलीकॉप्टर खरीदने के चन्दा जमा करने की जिम्मेदारी  शौपी हुयी थी।   अगर उस समय वह चंदा रफा दफा नहीं हुआ होता तो मध्यप्रदेश भाजपा देश की पहली पार्टी होती जिसके पास आपना स्वयं का हेलीकॉप्टर होता?