कठिया में कर्मा माता मंदिर स्थापना वर्षगांठ 11 मई को l 

नवापारा राजिम :- समीपस्थ ग्राम कठिया में ग्रामीण साहू समाज द्वारा निर्मित, कर्मा माता मंदिर की मूर्ति स्थापना की चतुर्थ वर्षगांठ का आयोजन रखा गया है। परिक्षेत्र साहू समाज के मीडिया प्रभारी पूरनलाल साहू ने बताया कि, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनेंद्र साहू विधायक अभनपुर विधानसभा प्रमुख अतिथि देवनाथ साहू अध्यक्ष ग्रामीण जिला साहू संघ रायपुर, देव नंदिनी साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत अभनपुर,डॉ मनीष साहू कार्यकारी अध्यक्ष जिला ग्रामीण साहू संघ रायपुर,भेख राम साहू उपाध्यक्ष जिला ग्रामीण साहू संघ रायपुर अध्यक्षता, ब्रह्मानंद साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ अभनपुर करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में तुलेश साहू कार्यकारी अध्यक्ष तहसील साहू संघ अभनपुर, दानी राम साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य रायपुर, खोरबाहरा राम साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज चंपारण नवागांव, चंद्रहास साहू संरक्षक चंपारण नवागांव परिक्षेत्र, रमादेवी साहू महिला उपाध्यक्ष चंपारण नवागांव परिक्षेत्र गंगूराम साहू उपाध्यक्ष चंपारण नवागांव परिक्षेत्र होंगे।इस अवसर पर शाम 4:00 बजे भव्य कलश यात्रा, निकाली जाएगी तत्पश्चात शाम 5:00 अतिथि स्वागत सम्मान समारोह व अतिथि उद्बोधन कार्यक्रम होंगे।