
मगरलोड :- मगरलोड पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना से मिली प्राप्त जानकारी अनुसार इलाके के किराए के मकान में रहने वाली महिला को नहा कर आ रही थी तभी उसी मकान में किराए में रहने वाला आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। घटना 7 मई रविवार की है। पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी राजकुमार पटेल पिता मंगल पटेल उम्र 38 वर्ष ग्राम जामलीपाली थाना व जिला कोरबा निवासी वर्तमान पता नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 3 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में टीआई राजेश जगत, सहायक उपनिरीक्षक तेजू राम सिन्हा, प्रधान आरक्षक कमलेश कुमार ध्रुव, आरक्षक धर्मेंद्र साहू, गोकुल सिन्हा, गोविंदा लहरे, सुकलाल मरकाम का योगदान रहा।
